टाटा ने चाईबासा के सदर अस्पताल को दिये 10 जंबो आक्सीजन सिलेंडर

टाटा स्टील नोवामुंडी माइंस और टाटा स्टील लांग प्रोडेक्ट्स ने मिलकर 10 जंबो आक्सीजन सिलेंडर चाईबासा के सदर अस्पताल को मुहैया कराये हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:10 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:10 PM (IST)
टाटा ने चाईबासा के सदर अस्पताल को दिये 10 जंबो आक्सीजन सिलेंडर
टाटा ने चाईबासा के सदर अस्पताल को दिये 10 जंबो आक्सीजन सिलेंडर

जागरण संवाददाता, चाईबासा : टाटा स्टील नोवामुंडी माइंस और टाटा स्टील लांग प्रोडेक्ट्स ने मिलकर 10 जंबो आक्सीजन सिलेंडर चाईबासा के सदर अस्पताल को मुहैया कराये हैं। इससे कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में बड़ी मदद मिलेगी। अब जरूरत पड़ने पर ज्यादा जरुरतमदों को चिकित्सीय सुविधा के तहत आक्सीजन दी जा सकेगी। टाटा की मदद को स्वीकार करते हुए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि वर्तमान समय में कोविड-19 वायरस संक्रमण की दूसरे लहर में वायरस पीड़ित व्यक्तियों के समुचित एवं स-समय इलाज के लिए ऑक्सीजन युक्त बेड के संख्या में इजाफा को लेकर जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे में प्रशासन की अपील पर जिले में संचालित औद्योगिक संस्थान टाटा स्टील एवं टाटा स्टील लांग प्रोडेक्ट्स लिमिटेड की ओर से सर्व जन हिताय् की भावना को सर्वोपरि मानते हुए ऑक्सीजन युक्त 10 जंबो सिलेंडर सदर अस्पताल, चाईबासा को उपलब्ध करवाये गये हैं। जिला प्रशासन संक्रमण के इस संकट काल में मदद के लिए हाथ बढ़ाने के लिए इन कंपनियों को धन्यवाद देता है। उपायुक्त ने अवस्थित सभी औद्योगिक संस्थान से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान कोविड-19 विपदा के दौरान सभी संस्थान प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाते हुए मानव जीवन को बचाने के लिए जारी इस संघर्ष में सहयोग करें। यहां बता दें कि वर्तमान में पश्चिमी सिंहभूम के अस्पतालों में 228 आक्सीजन बेड मौजूद हैं। इनमें से 26 में वेंटिलेटर की सुविधा भी है। जिला प्रशासन आक्सीजन बेड की संख्या में इजाफा करने में लगा है। इसी के तहत खूंटपानी सीएचसी में आक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। यहां सभी 100 बेड आक्सीजन सुविधा से लैस किये जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी