पारिवारिक कलह में युवक ने की खुदकुशी

सोमवार सुबह जोड़ा थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती मैदान निकट हाई टेंशन विद्युत आपूर्ति टावर से झूलते हुए एक व्यक्ति के शव को देखकर स्थानीय लोगों ने जोड़ा पुलिस को सूचना दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 09:07 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:17 AM (IST)
पारिवारिक कलह में युवक ने की खुदकुशी
पारिवारिक कलह में युवक ने की खुदकुशी

संसू, बड़बिल : सोमवार सुबह जोड़ा थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती मैदान निकट हाई टेंशन विद्युत आपूर्ति टावर से झूलते हुए एक व्यक्ति के शव को देखकर स्थानीय लोगों ने जोड़ा पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद जोड़ा पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया। घटना क्योंझर जिले के जोड़ा थाना अंतर्गत आजाद बस्ती के निकट की है। जांच पड़ताल करने के क्रम में मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति जजांग बस्ती का निवासी 34 वर्षीय गदाधर के रूप में चिह्नित किया गया और जाजांग स्थित जजांग आयरन एंड मैंगनीज माइंस से बोलेरो वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। कंपनी बंद होने के कारण छंटनी का शिकार हो गया था और पिछले तीन महीने से बेकार था। इसके अतिरिक्त गदाधर शादीशुदा होने के बाद भी एक अन्य युवती के साथ प्रेम-प्रसंग होने के कारण मृतक गदाधर और उसकी पत्नी अंजू महाकुड़ के बीच झड़प होने के कारण रविवार देर रात जोड़ा पहुंच सुनसान इलाके में गले में गमछा लगा विद्युत आपूर्ति टॉवर से लटककर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया।

chat bot
आपका साथी