शंभु हाजरा की पत्नी सोनी देवी को दी गई अंतिम विदाई

बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान मुहल्ला। गुरुवार को दिन के करीब डेढ़ बज रहे थे। घर के आसपास लोगों की भीड़ जमी हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:23 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 07:23 PM (IST)
शंभु हाजरा की पत्नी सोनी देवी को दी गई अंतिम विदाई
शंभु हाजरा की पत्नी सोनी देवी को दी गई अंतिम विदाई

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान मुहल्ला। गुरुवार को दिन के करीब डेढ़ बज रहे थे। घर के आसपास लोगों की भीड़ जमी हुई थी। नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य शंभू हाजरा की पत्नी सोनी देवी की मौत की खबर से लगभग सभी लोग आश्चर्य चकित थे। लगभग सभी की आंखें नम थीं। चाईबासा सदर अस्पताल से गुरुवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे सोनी देवी का शव पोस्टमार्टम कराकर घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही पहले से घर में इंतजार कर रहे रिश्तेदारों में मातम छा गया। शव के घर पहुंचने के बाद सभी के अंतिम दर्शन के बाद जिला परिषद सदस्य के घर से शव यात्रा लेकर उलीबुरू घाट तक पहुंचाया गया। उलीबुरू घाट में लगभग तीन बजे शंभू हाजरा के बेटे मनीष पासवान ने मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।

ये लोग अंतिम दर्शन में हुए शामिल

सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, सीओ गोपी उरांव, जिला परिषद अध्यक्ष लालमुनी पुरती, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष राम के आलावा झामुमो के पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, मंगल गिलुवा, मंगल सुरेन, विपिन पुरती, मधुसूदन तुबिद, मदन गुप्ता, समीर शेख, गौतम महतो, मजदूर नेता रामा पांडेय, किशोर कुमार समेत बड़ाजामदा, गुवा, किरीबुरू, मेघाहातुबुरू, नोवामुंडी, जगन्नाथपुर, चाईबासा के लोग पहुंचे हुए थे।

chat bot
आपका साथी