झारखंड परिवर्तन मिशन के अध्यक्ष बने सुशांत

झारखंड परिवर्तन मिशन के तहत स्थानीय मुद्दों और अधिकारों को लेकर शनिवार को मनोहरपुर निवासी पंकज मेहता के घर में स्थानीय ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने की। बैठक के दौरान मुख्य रूप से मौजूद लोगों को मूल अधिकार व स्थानीय समस्यों पर चर्चा की गइ..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 01:51 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:07 AM (IST)
झारखंड परिवर्तन मिशन के अध्यक्ष बने सुशांत
झारखंड परिवर्तन मिशन के अध्यक्ष बने सुशांत

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : झारखंड परिवर्तन मिशन के तहत स्थानीय मुद्दों और अधिकारों को लेकर शनिवार को मनोहरपुर निवासी पंकज मेहता के घर में स्थानीय ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने की। बैठक के दौरान मुख्य रूप से मौजूद लोगों को मूल अधिकार व स्थानीय समस्यों पर चर्चा की गई। इसके अलावा झारखंड परिवर्तन मिशन संगठन का विस्तार करते हुए कमेटी का निर्माण किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से सुशांत नायक को अध्यक्ष चुना गया। जबकि बिक्रान्त करवा,तारा देवी को उपाध्यक्ष,डॉ अशोक कुमार महतो को सचिव, आशीष होरो,संतोष गुप्ता को उपसचिव ,विद्यासागर सिंह को कोषाध्यक्ष, उप कोषाध्यक्ष चंद्रावती देवी को बनाया गया। वहीं हिमांशु नायक को मीडिया प्रभारी,दुर्गा बोदरा को संपर्क प्रमुख बनाया गया। इसके अलावा समिति के क्रियान्वयन व इसके विस्तार पर भी चर्चा करते हुए निर्देशित किया गया। मौके पर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,धुरबोचरण महतो,बिमल किस्पोटा को संरक्षक, एवं जुली गोसाईं, अमित महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी