प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता एक मौका : मुकुंद रुंगटा

बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम चाईबासा में चेस फॉर एवरिवन फाइंड रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:57 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:32 AM (IST)
प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता एक मौका : मुकुंद रुंगटा
प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता एक मौका : मुकुंद रुंगटा

संवाद सहयोगी, चाईबासा : बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम चाईबासा में चेस फॉर एवरिवन फाइंड रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किया गया। गुरुवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन ऑल झारखंड शतरंज एसोसिएशन के महासचिव अंतर्राष्ट्रीय मास्टर नीरज कुमार मिश्रा, जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने किया। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने कहा कि बहुत खुश हैं क्योंकि इस तरह का कार्यक्रम चाईबासा में आयोजित किया गया है। इसमें देश भर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा यह प्रतियोगिता हर किसी के लिए है, जिसमें पहुंचकर शतरंज के शौकिन अपना प्रतिभा दिखा सकते हैं। इस प्रकार के प्रतियोगिता से प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। इस खेल से बौद्धिक विकास बहुत तेजी से होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी। ऑल झारखंड शतरंज एसोसिएशन के महासचिव नीरज मिश्रा ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ नियमित रूप से कई शतरंज टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है और उन्होंने ऑर्गनाइजिंग टीम को अपनी शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता में छह राज्य के 108 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दूसरे राउंड के पूरा होने के बाद 20 खिलाड़ियों ने दो अंक हासिल किया है। वहीं शुक्रवार को दो राउंड खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट कुल नौ राउंड का है। समापन समारोह 21 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। इंटरनेशनल अर्बिटर जयंत कुमार, ऑर्बिटर पैनल में एफए विशाल कुमार मिंज, बिनोद कुमार सॉ, चंदन कुमार प्रसाद मुख्य मध्यस्थ हैं। इस मौके पर जयदेव त्रिपाठी, गृह लक्ष्मी सेल्स एंड मार्केटिग के पंकज चिरानियां, बसंत खंडेलवाल, अनुराग कुमार प्रसाद, सुबिल शर्मा, सुब्रत चंद्र त्रिपाठी, अर्पित खिरवाल, नरेंद्र नाथ पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी