वुमेंस स्पो‌र्ट्स मीट में महिलाओं ने दिखाया दम

संवाद सूत्र, बड़बिल : बड़बिल नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर तीन ठाकुरानी खेल मैदान में दो दिवसीय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:56 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:56 PM (IST)
वुमेंस स्पो‌र्ट्स मीट में महिलाओं ने दिखाया दम
वुमेंस स्पो‌र्ट्स मीट में महिलाओं ने दिखाया दम

संवाद सूत्र, बड़बिल : बड़बिल नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर तीन ठाकुरानी खेल मैदान में दो दिवसीय वुमेंस स्पो‌र्ट्स मीट का शुक्रवार को समापन किया गया। सेवा ग्रुप व ओएमडीसी लिमिटेड के सौजन्य से आयोजित खेल प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्वयंसेवी गोष्ठी और स्थानीय तीन सौ महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल में सौ मीटर व दो सौ मीटर की दौड़, कबड्डी, म्यूजिकल चेयर, सुई धागा दौड़, बॉल इन बकेट एवं अन्य को शामिल किया गया था। प्रतियोगिता में विजयी महिलाओं व युवतियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के संचालन में कलिंगनगर बालिका उच्च विद्यालय की क्रीड़ा शिक्षिका सावित्री मोहंती और प्राबसी प्रधान ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिजनेस हेड ओएमडीसी मनोरमा महापात्रा, नपा पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्र, सम्मानित अतिथि डॉ. भीमराव कर्मकार, मनोज प्रधान और मीना अय्यर सहित सेवा ग्रुप के अध्यक्ष रघुनाथ बारीक, सचिव प्रशांत मोहन्ती आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी