चक्रधरपुर थाना में एसपी ने मुखिया, मानकी-मुंडा के साथ की बैठक

मानकी-मुंडा व मुखिया अपने कर्तव्य का सही से पालन करते हुए अपने-अपने क्षेत्र को नियंत्रण में रखें अन्यथा आने वाले समय में दिक्कत होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 09:01 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 09:01 PM (IST)
चक्रधरपुर थाना में एसपी ने मुखिया, मानकी-मुंडा के साथ की बैठक
चक्रधरपुर थाना में एसपी ने मुखिया, मानकी-मुंडा के साथ की बैठक

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : मानकी-मुंडा व मुखिया अपने कर्तव्य का सही से पालन करते हुए अपने-अपने क्षेत्र को नियंत्रण में रखें, अन्यथा आने वाले समय में दिक्कत होगी। आप स्वयं समाज में एक स्वच्छ छवि पेश करेंगे, तो ग्रामीण आपका सम्मान करेगी। यह बातें मानकी मुंडा व मुखिया के बीच चक्रधरपुर थाना में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसपी अजय लिडा ने कही। उन्होंने कहा कि मानकी-मुंडा छोटी-छोटी घटनाओं को ग्राम स्तर पर निष्पक्ष होकर निपटारा करें और इसकी जानकारी थाने में भी दें। एसपी ने कहा कि मुंडा-मानकी ग्रामीणों के मालिक हैं, लेकिन उन्हें किसी की जान लेने का अधिकार नहीं है। गांव की समस्या को वह गांव तक में सीमित रखा कर खत्म कर सकते है। पुलिस शांति व्यवस्था के लिए है। जिस तरह एसपी है, उसी तरह गांव में मानकी मुंडा है। यदि मानकी, मुंडा, डकुवा चाह लेगा, तो कहीं विधि व्यवस्था नहीं बिगड़ेगी। गांव में कोई बाहर के लोग आकर विधि-व्यवस्था बिगाड़े नहीं, इसपर नजर बनाए रखना है। उन्होंने कहा ग्रामीण और पुलिस के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। इससे समन्वय स्थापित करना है। इसके लिए सभी मानकी मुंडा थाना से जुड़े रहें। हर थाने में बैठक आयोजित की जाएगी और कानूनी जानकारी दी जाएगी। क्षेत्र में हब्बा-डब्बा खेल जारी है। इसमें कहीं न कहीं ऊपर से लेकर नीचे तक पुलिस पदाधिकारी अन्य लोगों की संलिप्तता रहती है इसे रोकना है। अपने क्षेत्र में हब्बा-डब्बा खेल, डायन प्रताड़ना, शराब बंदी व मानव तस्कर को रोकने वाले मानकी मुंडाओं को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर मानकी कृष्णा सामाड, मानकी सिदेश्वर होनहागा, मानकी राजू बोदरा, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार समेत मुखिया, मानकी, मुंडा, थाना के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी