15 को सोसाइटी मनाएगी श्री अरविंदो जयंती

15 अगस्त को श्री अरविंदो जी का जन्म दिन शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाया जाएगा। यह जानकारी श्री अरविदो सोसाइटी चक्रधरपुर के सचिव रविन्द्र कुमार घोष ने दी। बताया कि सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. मंगलेश पाठक द्वारा 15 अगस्त को इस अवसर पर सुबह 10 बजे सोसाइटी के प्रांगण में श्री मां का झंडा फहराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:48 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:19 AM (IST)
15 को सोसाइटी मनाएगी श्री अरविंदो जयंती
15 को सोसाइटी मनाएगी श्री अरविंदो जयंती

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : 15 अगस्त को श्री अरविंदो जी का जन्म दिन शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाया जाएगा। यह जानकारी श्री अरविदो सोसाइटी चक्रधरपुर के सचिव रविन्द्र कुमार घोष ने दी। बताया कि सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. मंगलेश पाठक द्वारा 15 अगस्त को इस अवसर पर सुबह 10 बजे सोसाइटी के प्रांगण में श्री मां का झंडा फहराया जाएगा। झंडोत्तोलन का कार्यक्रम उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम द्वारा दिए गए निर्देश एवं कोविड-19 के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशिका के आलोक में किया जाएगा। झंडोत्तोलन के पश्चात जेएलएन महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर मंडल सर द्वारा सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. सुवर्ण प्रभा की याद में श्री मां और अरविदो जी की दो फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। साथ ही 5 मिनट के लिए ध्यान भी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी