शिल्पा गुप्ता, अनुराग शर्मा व प्रकाश लागुरी को मिला सिंहभूम गौरव सम्मान

स्व. बजरंग लाल भगेरिया की स्मृति में भगेरिया फाउंडेशन चक्रधरपुर का 11वां रक्तदान सह सम्मान समारोह भारी बारिश के बीच नगर के गुरूद्वारा परिसर में आयोजित हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 08:05 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 08:05 PM (IST)
शिल्पा गुप्ता, अनुराग शर्मा व प्रकाश लागुरी को मिला सिंहभूम गौरव सम्मान
शिल्पा गुप्ता, अनुराग शर्मा व प्रकाश लागुरी को मिला सिंहभूम गौरव सम्मान

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : स्व. बजरंग लाल भगेरिया की स्मृति में भगेरिया फाउंडेशन चक्रधरपुर का 11वां रक्तदान सह सम्मान समारोह भारी बारिश के बीच नगर के गुरूद्वारा परिसर में आयोजित हुआ। समारोह में अतिथि के रूप में पद्मश्री छुटनी महतो व पद्मश्री शशधर आचार्य शामिल हुए। इस मौके पर तीन लोगों को सिंहभूम गौरव सम्मान एवं पांच लोगों को कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा गया। समारोह में पद्मश्री छुटनी महतो व पद्मश्री शशधर आचार्य आकर्षक का केंद्र रहे। समारोह में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी व अन्य लोगों के बीच पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं के साथ तस्वीर लेने की होड़ मची रही। इस दौरान दोनों अतिथियों को शहर के लोगों से मिला स्नेह से अभिभूत दिखे। पद्मश्री छुटनी महतो ने डायन कुप्रथा को लेकर अपने संघर्षगाथा लोगों से साझा करते हुए इसके खिलाफ चलाए जा रहे मुहिम से जुड़ने की अपील की। वहीं पद्मश्री शशधर आचार्य ने शिक्षा और कला को बढ़ावा देने के लिए लोगों से सहयोग मांगा। समारोह का संचालन मनोज भगेरिया एवं धन्यवाद ज्ञापन बिनोद भगेरिया ने किया। -इन्हें मिला सिंहभूम गौरव सम्मान

शिल्पा गुप्ता, प्राचार्या मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय चाईबासा

अनुराग शर्मा, ताइक्वांडों प्रशिक्षक चक्रधरपुर

प्रकाया लागुरी, समाजसेव चाईबासा -कोरोना योद्धा सम्मान

कृष्णा मुखी, पोस्टमार्टम हाउस, अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर

विजय मुखी, सफाईकर्मी नगर परिषद चक्रधरपुर

त्रिलोचन महतो, एंबुलेंस चालक चक्रधरपुर

नीलम खलखो, एएनएम, अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर

जयंती सुंडी, जीएनएम रेलवे अस्पताल, चक्रधरपुर -शिविर में 122 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

शिविर में 122 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। जिसमें करीब पंद्रह महिलाएं भी शामिल रही। जमशेदपुर ब्लड बैंक और चाईबासा ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह किया। रक्तदान करने वालों को भगेरिया फाउंडेशन की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शिविर में पहुंच रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। -समारोह में इन्होंने की शिरकत

पद्मश्री छुटनी महतो, पद्मश्री शशधर आचार्य, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, एसडीओ अभिजीत सिन्हा, पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड, बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, प्रभारी डीएसपी दिलीप खलखो, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष केडी साह, थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, रेलवे अस्पताल के सीएमएस डाक्टर एसके मिश्र, अंजुमन के अध्यक्ष तजम्मुल हुसैन जॉनी, कमलदेव गिरि, बजरंग लाल चिरानियां, मास्टर इरशाद अली, सन्नी उरांव, अनवर खान, दशरथ प्रधान आदि।

chat bot
आपका साथी