अभिनव ने पूरे चाईबासा का नाम किया रौशन : सुनील साव

झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों की ओर से चाईबासा शहर के राजकुमार गुप्ता के सुपुत्र अभिनव कुमार गुप्ता को भारतीय प्रशासनिक सेवा (यूपीएससी) में सफलता हासिल करने पर परिवार समेत सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:20 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:18 AM (IST)
अभिनव ने पूरे चाईबासा का नाम किया रौशन : सुनील साव
अभिनव ने पूरे चाईबासा का नाम किया रौशन : सुनील साव

जासं, चाईबासा : झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों की ओर से चाईबासा शहर के राजकुमार गुप्ता के सुपुत्र अभिनव कुमार गुप्ता को भारतीय प्रशासनिक सेवा (यूपीएससी) में सफलता हासिल करने पर परिवार समेत सम्मानित किया गया। मौके पर सुनील साव ने कहा कि अभिनव ने अपने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे चाईबासा का नाम रौशन किया है और युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं। कार्यक्रम में मोर्चा के दिलीप राम, अनंत लाल विश्वकर्मा, विनोद गुप्ता, प्रभात दोदराजका व अनिल गुप्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी