रोट्रेक्ट क्लब ने कुमार सौरभ व अभिनव गुप्ता को किया सम्मानित

रोट्रेक्ट क्लब चाईबासा की ओर से बुधवार को सिविल सर्विस की परीक्षा में अच्छा स्थान प्राप्त करने वाले चाईबासा के दो छात्र बड़ीबाजार चाईबासा निवासी कुमार सौरभ व अभिनव गुप्ता को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:39 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:39 PM (IST)
रोट्रेक्ट क्लब ने कुमार सौरभ व अभिनव गुप्ता को किया सम्मानित
रोट्रेक्ट क्लब ने कुमार सौरभ व अभिनव गुप्ता को किया सम्मानित

जासं, चाईबासा : रोट्रेक्ट क्लब चाईबासा की ओर से बुधवार को सिविल सर्विस की परीक्षा में अच्छा स्थान प्राप्त करने वाले चाईबासा के दो छात्र बड़ीबाजार चाईबासा निवासी कुमार सौरभ व अभिनव गुप्ता को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इन दोनों ने सिविल सर्विस की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ना सिर्फ चाईबासा शहर का नाम रोशन किया अपितु झारखंड प्रदेश का मान बढ़ाया है। अभिनव कुमार एनआइटी से पासकर सर्विस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत कर सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें परिवार वालों एवं शहरवासियों का बहुमूल्य सहयोग मिला। उन्होंने रोट्रेक्ट क्लब चाईबासा से अपनी संबद्धता एवं सहभागिता का उल्लेख करते हुए बताया कि रोट्रेक्ट क्लब चाईबासा द्वारा समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे विभिन्न कार्यक्रमों में दोनों बच्चों की हमेशा से सहभागिता रही है। विशेष कर पद्माबाई रूंगटा रोट्रेक्ट अंतर जिला गणित प्रतियोगिता में इन्होंने भाग लेकर कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राहुल सर्राफ, गिरीश दोदराजका, सुमित अग्रवाल, राहुल कर्मकार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी