दीनबंधु बोयपाई प. सिंहभूम युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोनीत

युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:20 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:17 AM (IST)
दीनबंधु बोयपाई प. सिंहभूम युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोनीत
दीनबंधु बोयपाई प. सिंहभूम युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोनीत

जासं, चाईबासा : युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष रहते दीनबंधु बोयपाई ने लगातार पार्टी हित में समर्पित भावना से काम किया है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिकु के साथ तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने जब सामूहिक इस्तीफा दिया तब उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संगठन की मजबूती का जवाब दिया था। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों का लगातार विरोध -प्रर्दशन कर प्रदेश निर्देशों का अनुपालन किया है। साथ ही साथ जिले में सामाजिक कार्यो के साथ-साथ किसान एवं मजदूरों के लिए आवाज बुलंद की है। जिले में युवा कांग्रेस को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। दीनबंधु बोयपाई तांतनगर प्रखंड के काठभारी गांव के रहने वाले हैं। जिले में युवा कांग्रेस की सक्रियता से प्रभावित होकर प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने उन्हें नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस ने जो भरोसा मुझपर किया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

chat bot
आपका साथी