आज पदयात्रा कर बिरसा मुंडा कैंपस पहुंचेगी संग्रह पवित्र मिट्टी

भाजपा सरकार के पांच साल पूरे होने को है। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 09:09 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 09:09 PM (IST)
आज पदयात्रा कर बिरसा मुंडा कैंपस पहुंचेगी संग्रह पवित्र मिट्टी
आज पदयात्रा कर बिरसा मुंडा कैंपस पहुंचेगी संग्रह पवित्र मिट्टी

संवाद सहयोगी, चाईबासा : भाजपा सरकार के पांच साल पूरे होने को है। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इसमें सरकार के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुखमति बिरूवा ने बताया कि केंद्र सरकार नरेन्द्र मोदी की सोच है कि नया भारत बनाना है। देश से गरीबी हटाना है। इसके लिए सरकार देश में कई योजनाएं चला रही है। गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रधानमंत्री सुकन्या योजना लागू किया गया है। 24 जनवरी को पश्चिम ¨सहभूम के चाईबासा में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का आरंभ किया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाली महिलाओं को सरकार उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दे रही है। मुख्यमंत्री जोहार योजना के तहत मुर्गी, बकरी पालन के लिए उत्पादन समूह को चार लाख का सहायक राशि दे रही है। वर्तमान में झारखंड सरकार वीर शहीदों के नाम पर शहीदों के गांव से पवित्र मिट्टी संग्रह कर रही है। इन पवित्र मिट्टी को आज हजारों की संख्या में पदयात्रा कर लोग बिरसा मुंडा कैंपस में ले जाएंगे। जहां इस मिट्टी से बिरसा मुंडा संग्रहालय व स्मारक का निर्माण किया जाएगा। यह कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के अवसर पर रखा गया है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचू, रायमुनी कुंटीया, दुर्गावती बोयपाई, सुजाता देवी व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी