पश्चिमी सिंहभूम जिला में मोछू के दस्ते से जुड़े चार नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे

नक्सलियों के विरुद्ध जिला पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे अभियान में धीरे-धीरे नक्सली फंसते जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:11 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:11 PM (IST)
पश्चिमी सिंहभूम जिला में मोछू के दस्ते से जुड़े चार नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे
पश्चिमी सिंहभूम जिला में मोछू के दस्ते से जुड़े चार नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे

जागरण संवाददाता, चाईबासा : नक्सलियों के विरुद्ध जिला पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे अभियान में धीरे-धीरे नक्सली फंसते जा रहे हैं। गुरुवार को चाईबासा पुलिस ने चार नक्सलियों को जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने कहा कि जिला पुलिस ने गोईलकेरा व टोकलो थाना से चार नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गुप्त सूचना मिला था कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के डेरवां, कुनैना व पंता गांव के आसपास भाकपा माओवादी के द्वारा शहीद सप्ताह मनाए जाने को लेकर जंगल में आए हुए हैं। इस दौरान छापेमारी दल के द्वारा उस क्षेत्र से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी दस्ता के रमेश चंद्र चाम्पिया व बोआस मुंडारी दोनों गोईलकेरा थाना क्षेत्र के निवासी को गिरफ्तार किया गया। दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से वाकी-टाकी, हार्डकोर नक्सली मोछू व सुरेश मुंडा द्वारा लिखित पत्र, बैनर आदि बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों नक्सली पहले भी नक्सलियों के कांड में शामिल रहे हैं। रमेश चन्द्र चाम्पिया के ऊपर सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए आइडी बम लगाने व नक्सली बैनर लगाने में शामिल था। वहीं, दूसरी गिरफ्तारी टोकलो थाना के झरझरा बाजार के आसपास कुछ नक्सली पोस्टर चिपकाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस टीम के द्वारा जांच अभियान चलाने के दौरान दड़कदा-झरझरा की ओर से दो व्यक्ति आते दिखे। जिसमें डेविड गागराई उर्फ चुम्बरु गागराई एवं लखीराम गागराई उर्फ लखी को पकड़ा गया। दोनों की जांच करने पर उनके पास से भाकपा माओवादी नक्सली संगठन का तीन पीस बैनर, दो नक्सली पोस्टर, चार नक्सली पर्चा एवं तीन बंडल मोटा सफेद धागा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों के द्वारा इसी वर्ष माह सितंबर में नक्सली जोनल कमांडर महाराजा प्रमाणिक के आदेश पर टोयबो एवं झरझरा बाजार में पोस्टर चिपकाने की बात स्वीकार की गई। टोकलो थाना में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी