आवश्यक सामग्री से लदा वाहन और मेडिकल केस में संवेदनशीलता बरते पुलिस : एसपी

पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने सोमवार को ओडिशा की सीमा से लगायत झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जैंतगढ़ में बनाए गए चेकनाका का औचक निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:37 PM (IST)
आवश्यक सामग्री से लदा वाहन और मेडिकल केस में संवेदनशीलता बरते पुलिस : एसपी
आवश्यक सामग्री से लदा वाहन और मेडिकल केस में संवेदनशीलता बरते पुलिस : एसपी

संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने सोमवार को ओडिशा की सीमा से लगायत झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जैंतगढ़ में बनाए गए चेकनाका का औचक निरीक्षण किया। चेकनाका की व्यवस्थाओं को देखने के बाद एसपी ने कहा कि जैंतगढ़ झारखंड का मुख्य द्वार है। राष्ट्रीय उच्च पथ 75 ई पर झारखंड- ओडिशा सीमा पर बना ये चेकनाका काफी महत्वपूर्ण है। इस अंतरराज्यीय चेकनाका के जरिये केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और गुजरात आदि क्षेत्र से कर्मियों और मजदूरों का प्रवेश झारखंड में होता आया है। बाहर से आ रहे लोगों पर विशेष नजर रखी जाए। उनके कागजात की जांच सहित स्वास्थ्य की पूरी जांचकर तसल्ली करने के बाद झारखंड में प्रवेश करने दिया जाए। याद रहे कोरोना के विरुद्ध युद्ध में ये चेकनाका मील का पत्थर साबित होगा। जबतक हम कोरोना को खुद लेकर नहीं आएंगे, वो हमारे घरों में प्रवेश नहीं करेगा। कोरोना के विरुद्ध युद्ध में सभी की सहभागिता जरूरी है। कड़ाई करें पर लोगों से मित्रवत संबंध बनाए रखे। आवश्यक सामग्री से लदा वाहन और मेडिकल केस में संवेदनशीलता बरतें। इन मामलों में सरकार की गाइडलाइंस का पूर्ण रूप से अनुपालन हो। उन्होंने कर्मियों को आदेश दिया यदि दूसरे राज्य से कोई व्यक्ति झारखंड होते हुए किसी अन्य राज्य के लिए जा रहा हो तो उसका पूरा बायोडाटा रखें। उन्हें सख्त निर्देश दिया जाए कि वे झारखंड में कहीं न रुकें सीधे अपने गंतव्य तक चलें जाएं वरना सख्त कर्रवाई होगी। ई-पास के नियमों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी देवसाय भगत, एसआई जॉनी कुमार, एसआई यशराज सिंह, मजिस्ट्रेट चंद्रकांत व मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित थे।

--------------------

पुलिसकर्मियों को 43 डिग्री तापमान पर ड्यूटी करते देख पिघले एसपी, शेड बनाने का निर्देश

चाईबासा : मई की चिलचिलाती गर्मी। उस पर भी तापमान 43 डिग्री के करीब। इस भीषण गर्मी में भी पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट कोरोना संक्रमण से राज्य और जिला को सुरक्षित रखने के लिए बिना शेड के लगातार अपने कर्तव्य में डटे हुए हैं। सोमवार को औचक निरीक्षण को पहुंचे पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने पुलिस पदाधिकारियों को कड़ी धूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए देख हौसला बढ़ाया। इस दौरान पुलिस कप्तान ने मझगांव बीडीओ को निर्देश दिया कि तत्काल ही बेनीसागर चेकपोस्ट के पास एक शेड का निर्माण करें ताकि पुलिस पदाधिकारी और तैनात मजिस्ट्रेट को गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट पर मेडिकल टीम तैनात रहेगी। टीम दूसरे राज्य से आने वाले लोगों की कोविड-19 जांच करेगी। रिपोर्ट के आधार पर उन्हें राज्य में प्रवेश करने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी