डारियो में पुलिस-पीएलएफआइ में मुठभेड़, भागे नक्सली

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो-गुदड़ी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती आरि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:46 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:17 AM (IST)
डारियो में पुलिस-पीएलएफआइ में मुठभेड़, भागे नक्सली
डारियो में पुलिस-पीएलएफआइ में मुठभेड़, भागे नक्सली

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो-गुदड़ी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती आरिपीढ़ी के ग्राम डारियो की पहाड़ी पर अभियान के दौरान शुक्रवार को चाईबासा पुलिस एवं झारखंड जगुआर एजी-5 की संयुक्त पुलिस टीम के साथ प्रतिबंधित पीएलएफआइ के नक्सल दस्ते की मुठभेड़ हो गई। जिसमें सभी पुलिस बल सुरक्षित हैं। पुलिस टीम को भारी पड़ता देख नक्सली मौके पर बाइक छोड़ भाग निकले। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ बंद थी। वहीं सर्च अभियान के दौरान मौके से एक बाइक, मोबाइल एवं अन्य सामान बरामद हुआ है। अग्रतर सर्च अभियान एवं विधिवत कार्यवाही जारी है। इस संबंध में गुदड़ी थाना में भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम, सीएलए एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। अभियान दल में रामजी राय पुलिस निरीक्षक एजी 05, अखिलेश कुमार सअनि टेबो थाना, झारखंड जगुआर एजी 05 टीम तथा चाईबासा जिला पुलिस के जवान शामिल रहे। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में इन इलाकों में नक्सलियों की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। लगभग दो माह पूर्व माओवादियों के हमले में जहां दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। वहीं इसके बाद पुलिस ने भी सतर्कता और तेजी दिखाते हुए तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।

chat bot
आपका साथी