कांग्रेसियों ने सदर प्रखंड कार्यालय में दिया धरना

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ सदर प्रखंड कार्यालय में कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:30 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:17 AM (IST)
कांग्रेसियों ने सदर प्रखंड कार्यालय में दिया धरना
कांग्रेसियों ने सदर प्रखंड कार्यालय में दिया धरना

संस, चाईबासा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ सदर प्रखंड कार्यालय में कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना दिया। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि जब से भाजपा सरकार केन्द्र में आई है तब से लगातार पेट्रोल और डीजल में बेतहाशा मूल्य वृद्धि हो रही है । पेट्रोल और डीजल की वृद्धि से आम जनता काफी परेशान है। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक त्रिशानु राय ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में बार-बार वृद्धि करने से जनता परेशान है। केन्द्र सरकार ने हद पार कर दी है। जब देश में लॉकडाउन लगा है। लोगों की हालत खस्ता है और ऐसे में लगातार पेट्रोल-डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि आम लोगों की कमर तोड़ने का कार्य कर रहा है। धरना के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है। मौके पर लक्ष्मण हांसदा, बबलू रजक, मो. सलीम, राजेन्द्र कच्छप, सिकुर गोप, बीएन पुरती, संदीप सन्नी देवगम, साधो चाम्पिया, राजू केसरी, बिरसा देवगम , त्रिनाथ मालुआ, पांडु पुरती, सुनील दास, संजय सुंडी, राम मालुआ, नारंगा देवगम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी