आंशिक लॉकडाउन की घोषणा होते ही अपने घरों की ओर निकलने लगे लोग

झारखंड में आज सुबह छह बजे से 7 दिन का आंशिक लॉकडाउन प्रभावी हो गया है। इसको लेकर बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिये।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 08:15 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 08:15 PM (IST)
आंशिक लॉकडाउन की घोषणा होते ही अपने घरों की ओर निकलने लगे लोग
आंशिक लॉकडाउन की घोषणा होते ही अपने घरों की ओर निकलने लगे लोग

जागरण संवाददाता, चाईबासा : झारखंड में आज सुबह छह बजे से 7 दिन का आंशिक लॉकडाउन प्रभावी हो गया है। इसको लेकर बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिये। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि यह लॉकडाउन स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तौर पर 22 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे से 29 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। आंशिक लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही दूसरे जगह से रोजगार की तलाश में पहुंचे लोग अब अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। बुधवार सुबह 4 बजे से ही चाईबासा बस स्टैंड में अपने घर जाने वाले लोगों की भीड़ जमा थी। लोग जैसे तैसे बस में बैठ कर अपने मंजिल की ओर जाने के लिए साजो सामान के साथ चाईबासा बस स्टैंड पहुंच रहे थे। बस स्टैंड में बिहार के एक व्यक्ति संदीप कुमार ने कहा कि सरकार ने 7 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है लेकिन क्या गारंटी कि यह लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ेगा। पिछली बार भी इसी प्रकार 15 दिन, महीना भर की घोषणा कर 3 से 4 महीना का लॉकडाउन लग चुका था। इस कारण काफी परेशानी का सामना हम सभी को करना पड़ा था। इसी को देखते हुए बिहार, बंगाल, ओडिशा समेत अन्य दूसरे राज्य से आए लोग अब अपने घर को लौटने लगे हैं। अगर 29 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो जाएगा तो फिर लौट कर चले आएंगे, नहीं तो अपने घर पर सुरक्षित रहना बेहतर है। अपने घर पर परिवार के साथ रहें। बसों में दिन भर बड़ी संख्या में लोग चाईबासा से दूसरी जगह के लिए रवाना हुए।

chat bot
आपका साथी