जोड़ा से गढ़वा पैदल जा रहे 21 लोगों को जगन्नाथपुर में बीडीओ ने रोका

ओडिशा के जोड़ा से गढ़वा और पलामू जिला क्षेत्र के करीब 21 लोगों को अपने गांव पैदल लौटने पर जगन्नाथपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने रोक लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 08:43 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 08:43 PM (IST)
जोड़ा से गढ़वा पैदल जा रहे 21 लोगों को जगन्नाथपुर में बीडीओ ने रोका
जोड़ा से गढ़वा पैदल जा रहे 21 लोगों को जगन्नाथपुर में बीडीओ ने रोका

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : ओडिशा के जोड़ा से गढ़वा और पलामू जिला क्षेत्र के करीब 21 लोगों को

अपने गांव पैदल लौटने पर जगन्नाथपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने रोक लिया। उन्हे कोरोना वायरस के देश में चल रहे माहौल, झारखण्ड की वर्तमान स्थितियों व कोरोना वायरस के बचाव, नुकसान व सुरक्षा की जानकारी देते हुए कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जगन्नाथपुर में ठहरवाया गया। पहले तो ये लोग यहां रुकने को तैयार नहीं हो रहे थे। अपने परिवार की समस्या बताते हुए गांव पैदल ही जाने की अनुमति मांगने लगे पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने लॉकडाउन के कारणों की उन्हे जानकारी दी। लोगों

को बताया गया कि यदि वे वर्तमान हालात में अपने गांव किसी तरह पहुंच भी गये तो उन्हे व उनके परिवार को फायदा कम और नुकसान ज्यादा होने की सम्भावना बन सकती है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने इन मजदुरों को बेहतर ढंग से काउंसलिग करते हुए कस्तूरबा विद्यालय के राहत शिविर में ठहरने के अखिरकर तैयार कर लिया। बीडीओ ने कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विधालय के लेखापाल साकेत कुमार को इन मजदुरों के देखरेख की सारी जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी