अच्छी बारिश से धान की होगी बंपर खेती

जून महीने में रिकार्ड बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। रवि फसल उगाने वाले किसान खेत में लगे हुए हैं। जून माह में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अभी तक 140 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:36 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:36 PM (IST)
अच्छी बारिश से धान की होगी बंपर खेती
अच्छी बारिश से धान की होगी बंपर खेती

मो. तकी, चाईबासा : जून महीने में रिकार्ड बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। रवि फसल उगाने वाले किसान खेत में लगे हुए हैं। जून माह में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अभी तक 140 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। जबकि पिछले वर्ष पूरे जून माह में 175 मिली मीटर बारिश हुई थी। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विभाग ने जून माह में 190 मिली मीटर से अधिक वर्षा का अनुमान लगाया है। जून माह में हुई अच्छी बारिश से किसानों को काफी फायदा पहुंचेगा। हालांकि छींटा करने वाले किसानों को इससे परेशानी होगी। जबकि रोपा के लिए किसान बिचड़ा खेतों में डाल रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सहायक कृषि पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लगातार हो रही बारिश से मकई की खेती को नुकसान पहुंचा है। वहीं खेतों में पानी भरने से किसान खेतों में छींटा नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उन सभी को सलाह दी जाती है कि ऊपरी क्षेत्र में रोपा के लिए बिचड़ा डाल दें। क्योंकि शुरुआत में मानसून ने बहुत ज्यादा प्रभाव दिखाया है। उम्मीद है कि पिछले वर्ष से इस वर्ष बेहतर बारिश होगी। इसलिए किसानों के लिए खेतों में रोपा करना ज्यादा फायदेमंद होगा उन्होंने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिला में 1050 क्विंटल धान का बीज आया है । जबकि 849.08 क्विंटल धान बीज किसानों के बीच वितरण कर दिया गया है। जबकि इस माह के अंत तक 150 क्विंटल धान बीज जिला पहुंचेगा। इसके लिए सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बिना बीज का कोई भी किसान नहीं छूटे इसका ध्यान रखा जाए। किसान अगर बीज की मांग करते हैं तो उन्हें हर हाल में बीज उपलब्ध करवाया जाए। सरकार निबंधित दुकानों में खाद और दवा ई-पोस मशीन के द्वारा वितरण कर रही है।

------------

प्रखंड वर्षापात - 20 जून तक

चाईबासा - 113. 8

खूंटपानी - 94

झींकपानी - 198.8

टोंटो ------- 174.4

जगन्नाथपुर 155

नोआमुंडी ---- 115.8

मझगांव ---- 163.3

कुमारडुंगी --- 185.6

मंझारी ---- 133.8

तांतनगर ---- 183.2

चक्रधरपुर---- 145.9

सोनुवा ----- 188.3

गुदड़ी ----- 183.2

गोइलकेरा ---- 152

मनोहरपुर ---- 109.4

आनंदपुर ---- 108.3

बंदगांव ---- 211.2

हाटगम्हरिया ---- 133.2

chat bot
आपका साथी