प.सिंहभूम में मिला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज

पश्चिम सिंहभूम जिला में सोमवार को एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह व्यक्ति नोवामुंडी का रहने वाला है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:55 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:17 AM (IST)
प.सिंहभूम में मिला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज
प.सिंहभूम में मिला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज

संस, चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला में सोमवार को एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह व्यक्ति नोवामुंडी का रहने वाला है। लगातार बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीज के बीच सोमवार को एक मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। नोवामुंडी के व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे लाकर कोविड अस्पताल पाताहातु में भर्ती कर दिया है। उस व्यक्ति को कोई लक्षण नहीं था। स्वास्थ्य विभाग की टीम उस व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी