नक्सली हमले में चक्रधरपुर एएसपी के अंगरक्षक समेत दो की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिला में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को घेरकर नक्सलियों ने अचानक फायरिग शुरू कर दी। नक्सली हमले में चक्रधरपुर के एएसपी नाथू सिंह मीणा के अंगरक्षक लखिद्र मुंडा एवं एसपीओ यानी स्पेशल पुलिस ऑफिसर सुंदर स्वरूप महतो की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:22 AM (IST)
नक्सली हमले में चक्रधरपुर एएसपी के अंगरक्षक समेत दो की मौत
नक्सली हमले में चक्रधरपुर एएसपी के अंगरक्षक समेत दो की मौत

जासं, चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को घेरकर नक्सलियों ने अचानक फायरिग शुरू कर दी। नक्सली हमले में चक्रधरपुर के एएसपी नाथू सिंह मीणा के अंगरक्षक लखिद्र मुंडा एवं एसपीओ यानी स्पेशल पुलिस ऑफिसर सुंदर स्वरूप महतो की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब साढ़ तीन बजे के आसपास की है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे गांव को घेर लिया है।

जानकारी के अनुसार कराईकेला थाना क्षेत्र के के जोनुवा गांव में इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर में पुलिस सर्च ऑपरेशन चल रही थी। जिसका नेतृत्व एडिशनल एसपी अभियान अभियान प्रणव आनंद झा एवं चक्रधरपुर एएसपी एनएस मीणा रहे थे।

इसी दौरान ग्रामीणों के घरों की आड़ लेकर घात लगाकर नक्सलियों ने अचानक उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें एएसपी के अंगरक्षक व एसपीओ को गोली लग गई। ग्रामीण इलाका होने के बावजूद तत्काल जवाबी कार्रवाई की गई। नक्सलियों ने बच्चों एवं महिलाओं की आड़ लेकर पुलिस को बेबस कर दिया था। इसलिए उनकी सुरक्षा को देखते हुए संतुलन बनाए रखने की जरूरत पड़ी। लेकिन तत्काल घायलों को एक टीम बनाकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित किया। अचानक हुए इस हमले में पुलिस अधिकारी बाल-बाल बच गए। लेकिन एएसपी का बॉडीगार्ड लखिद्र मुंडा चक्रधरपुर के झरझरा निवासी व बंदगांव प्रखंड के ओटार गांव निवासी एसपीओ सुंदर स्वरूप महतो हमले में ़मारे गए।

जानकारी मिलते ही कोल्हान के डीआइजी राजीव रंजन सिंह पहुंचे समेत अन्य वरीय अधिकारी अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचे। घटना की कोल्हान डीआइजी राजीव रंजन सिंह एवं पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने जानकारी दी है। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इसे लेकर गहमागहमी रही।

----------

इस शहादत से मिलेगी प्रेरणा : एसपी

कर्तव्य पथ शहादत से हमें प्रेरणा मिलेगी। कर्तव्य निष्ठा दिखाते हुए हमारे जवान शहीद हुए। हम इस शहादत के समक्ष नतमस्तक हैं। हम इससे हताश, निराश नहीं है। हमें इस शहाद पर गर्व है। पोस्टमार्टम के बाद एक शहीद के सम्मान के साथ शवों का संस्कार होगा। भाकपा माओवादी लोकतंत्र का विरोधी है। लोकतंत्र के तमाम संस्थाओं का विरोधी है। विधानसभा, लोकसभा चुनाव का विरोधी है। जिले में पहली बार नक्सलियों ने घरों की आड़ लेकर किया हमला

एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि आज तक जिले में ग्रामीणों के घरों की आड़ लेकर नक्सलियों ने हमला नहीं किया है। इसलिए हमने कभी अपेक्षा नहीं की थी। क्योंकि हम दर्जनों गांव एवं घरों को पार कर अभियान में जाते हैं। लेकिन रविवार की घटना में माओवादियों ने ग्रामीणों के घरों के सामने से बन रास्ते की आड़ लेकर हमला किया। इस हमले से हम सबक लेंगे।

chat bot
आपका साथी