कराईकेला पहुंचे मुंडा, लोगों से की बातचीत

संवाद सूत्र, बंदगांव : शुक्रवार को जमशेदपुर जाने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी धर्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 07:19 PM (IST)
कराईकेला पहुंचे मुंडा, लोगों से की बातचीत
कराईकेला पहुंचे मुंडा, लोगों से की बातचीत

संवाद सूत्र, बंदगांव : शुक्रवार को जमशेदपुर जाने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी धर्मपत्नी मीरा मुंडा के साथ कराईकेला में रूके और चाय पी। उन्होंने चाय के स्वाद की तारीफ की। चक्रधरपुर को जिला एवं कराईकेला एवं टोकलो को अलग प्रखंड बनाने के सवाल पर कहा कि पहले पंचायत को दुरूस्त करें। पंचायत में ही सब कुछ है। जिला के बारे में क्यों सोच रहे हैं? अलग प्रखंड के बारे कहा कि यह तो जरूरी है, लेकिन यहां के सांसद और विधायक को इसके बारे सोचना चाहिए। लोगों ने कहा कि आप ने ही कराईकेला में कहा था कि बहुत जल्द अलग प्रखंड बनेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उस समय की बात अलग थी, अभी की बात अलग है। जाते-जाते कहा कि एक कप चाय पर कितना बोलेंगे।

chat bot
आपका साथी