गाली गलौज से शुरू हुए झगड़े में गंवानी पड़ी थी जान

पश्चिमी सिंहभूम जिले की मनोहरपुर थाना पुलिस ने 16 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के डुकुरडीह गांव स्थित कोयना नदी में बालू में दबे एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:44 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:44 AM (IST)
गाली गलौज से शुरू हुए झगड़े में गंवानी पड़ी थी जान
गाली गलौज से शुरू हुए झगड़े में गंवानी पड़ी थी जान

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले की मनोहरपुर थाना पुलिस ने 16 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के डुकुरडीह गांव स्थित कोयना नदी में बालू में दबे एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। शव की पहचान डुकुरडीह निवासी 60 वर्षीय एतवा मुंडारी के रूप में हुई थी। उक्त मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस बताया कि वृद्ध की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बालू में गाड़ दिया था। इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपित अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। गिरफ्तार आरोपितों में डुकुरडीह गांव का 30 वर्षीय नंद किशोर हो उर्फ बीरू और उसी गांव का 28 वर्षीय लखन मुंडारी है। गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस के समक्ष वृद्ध एतवा की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपितों का किसी बात को लेकर एतवा से झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर आरोपितों ने उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसके शव को नदी किनारे बालू में गाड़ दिया था।

गिरफ्तार आरोपितो की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रतियुक्त दउली, कुदाल व मृतक की टॉर्च बरामद कर ली है। हत्या मामले का मुख्य आरोपित फरार है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है।

बताते चलें कि मनोहरपुर थाना क्षेत्र के डुकुरडीह ग्राम निवासी निवासी 60 वर्षीय एतवा मुंडारी बीते 14 अक्टूबर से लापता था। बीते 16 अक्टूबर को मनोहरपुर पुलिस डुकुरडीह गांव के कोयना नदी से बालू में छुपा कर गाड़े गए एतवा के शव बरामद किया था। घटना को लेकर मृतक एतवा मुंडारी के पुत्र रंजीत मुंडारी ने उस समय बताया था कि उसके पिता बीते 14 अक्टूबर की शाम 7 बजे घर से निकले थे। रात को वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसने अपने स्तर के खोजबीन भी की पर उनका पता नहीं चल पाया। वहीं 16 अक्टूबर की दोपहर खोजते हुए वह डुकुरडीह नदी घाट पहुंचा तो नदी किनारे उनके पिता का शव बालू से गड़ा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने एतवा के शव को बरामद किया था। जिस में एतवा का हत्या मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त दो युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि तीसरा मुख्य अभियुक्त को पुलिस गिरफ्तारी को प्रयासरत है।

chat bot
आपका साथी