क्योंझर में ममता शर्मसार, जन्म देने के छह घंटा बाद शिशु को झाड़ियों में फेंका

ओडिशा के क्योंझर में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। कोई कलियुगी मां अपने महज छह घंटे के नवजात को झाड़ियों में फेंककर चली गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 07:59 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 07:59 PM (IST)
क्योंझर में ममता शर्मसार, जन्म देने के छह घंटा बाद शिशु को झाड़ियों में फेंका
क्योंझर में ममता शर्मसार, जन्म देने के छह घंटा बाद शिशु को झाड़ियों में फेंका

संवाद सूत्र, बड़बिल : ओडिशा के क्योंझर में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। कोई कलियुगी मां अपने महज छह घंटे के नवजात को झाड़ियों में फेंककर चली गई। लोगों को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह छह बजे उस समय हुई जब सिलुआ ग्राम के निकट एक आम के बागान की झाड़ी से शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने झाड़ी के पास आकर देखा तो वहां एक नवजात शिशु एक कपड़े में लिपटा हुआ रोता मिला। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय युवाओं ने संवेदनशीलता का परिचय दिया और मोटरसाइकिल से शिशु को जिला मुख्य चिकित्सालय ले गए। इसके बाद नवजात शिशु को भर्ती कर स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सक ने शिशु को पूरी तरह स्वस्थ्य बताया है। चिकित्सा अधिकारी ने शिशु का जन्म प्रात: चार बजे के करीब होने की आशंका जताई है।

chat bot
आपका साथी