कृषि और पशुपालन से जुड़कर करें अच्छी आमदनी : बीडीओ

गुदड़ी प्रखंड के लोढ़ाई में शुक्रवार को किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी अ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:52 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:52 PM (IST)
कृषि और पशुपालन से जुड़कर करें अच्छी आमदनी : बीडीओ
कृषि और पशुपालन से जुड़कर करें अच्छी आमदनी : बीडीओ

संवाद सूत्र, सोनुवा : गुदड़ी प्रखंड के लोढ़ाई में शुक्रवार को किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी आयोजित हुआ। क्षेत्र के किसानों द्वारा विभिन्न प्रकार के सब्जी, फल और अन्य फसलों की प्रदर्शनी लगाई गई। बीडीओ सुनील वर्मा ने किसानों द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए सब्जियों और फसलों की सराहना की। क्षेत्र की एक दिव्यांग महिला द्वारा मुर्गा-मुर्गी पालन किए जाने का भी बीडीओ ने काफी सराहना करते हुए उसे प्रोत्साहित किया। बीडीओ ने क्षेत्र के किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसान खेती और पशुपालन को अपनाकर स्वरोजगार से जुड़ें। उन्होंने कहा कि खेती और पशुपालन से जुड़कर अच्छी आमदनी करने की काफी संभावनाएं हैं। खेती और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार और संबंधित विभाग भी विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। जिसका लाभ लेकर किसान अच्छी आमदनी कर सकते हैं। प्रदर्शनी के लिए किसानों को किया गया पुरस्कृत

कृषि प्रदर्शनी में किसानों द्वारा लगाए गए फल, सब्जी, अन्य फसल के लिए किसानों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। लामडार के किसान रामाय बरजो को कंदा की खेती के लिए खुरपी और हेंडस्प्रे, सैदवा की सावित्री बोदरा को मुर्गा पालन के लिए कुदाली, लामडार के किसान रेगा चम्पिया को मूली की खेती के लिए कृषि उपकरण और कोटेया की शीलवंती बुढ़ को मुर्गा-मुर्गी पालन के लिए कुदाली व स्प्रे मशीन देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा डांगुर मुंडारी, राजेन्द्र बानरा, सचिन हेरेंज, निमी लोमगा, विश्वनाथ खंडाइत, दुश्शासन सिंह गंझू, सर्मिल कालुडिया, मनमोहन सिंह गंझू, रामाय बेहरा, निरला कुजूर, निरालाल सिंह गंझू और खिरो सिंह गंझू को अच्छी खेती के लिये कृषि उपकरण देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुखिया संजय सामड, संजय चम्पिया, प्रभारी कृषि पदाधिकारी मनोज तांती, बीटीएम बिरसा तिग्गा, शिक्षिका आशामनी कुजूर, मिथुन नायक, सतीश महतो समेत कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे। स्वास्थ्य शिविर में 230 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुवा द्वारा लोढ़ाई में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. पराव माझी द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और दवा दिया गया। शिविर में 23 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें 4 लोग मलेरिया पाजिटिव पाए गए। मौके पर 36 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

chat bot
आपका साथी