लक्ष्मण गिलुवा का निधन अपूरणीय क्षति : अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा को श्रद्धांजलि देने चक्रधरपुर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:28 PM (IST)
लक्ष्मण गिलुवा का निधन अपूरणीय क्षति : अर्जुन मुंडा
लक्ष्मण गिलुवा का निधन अपूरणीय क्षति : अर्जुन मुंडा

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा को श्रद्धांजलि देने चक्रधरपुर पहुंचे। शहर के ब्लॉक कालोनी स्थित भाजपा के दिवंगत सांसद के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्व. लक्ष्मण गिलुवा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात गिलुवा की बेवा मालती गिलुवा और परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।

मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि गिलुवा जी कई बार सांसद व विधायक रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहकर उन्होंने पार्टी को संगठित और मजबूत करने का कार्य किया। उनके आकस्मिक निधन से पार्टी समेत पूरे समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

राज्य सरकार जनता तक वैक्सीन पहुंचाए : मुंडा वैश्विक महामारी कोविड-19 यानी कोरोना से बचाव को लेकर अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को स्वस्थ रखने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सभी राज्यों में सौ प्रतिशत मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करा रहे हैं। राज्य सरकार जनता तक वैक्सीन पहुंचाए और उन्हें स्वस्थ रखें। उन्होंने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से जीतने के लिए आगे बढ़कर वैक्सीन लगाएं। मौके पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, पूर्व विधायक चुमनू उरांव, गुरुचरण नायक, जिलाध्यक्ष विपिन पुरती समेत काफी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

----------------

गिरिराज सेना ने किया केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर :

गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का चक्रधरपुर में स्वागत किया गया।

मुंडा के शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मण गिलुवा के निवास स्थान जाने के क्रम में चक्रधरपुर इतवारी बाजार स्थित त्रिशूल चौक के समीप एनएच-75 पर गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि से वार्ता की। मुंडा ने कहा कि कोरोना काल में सब लोग स्वस्थ रहें यही मेरी कामना है।

गिरिराज सेना प्रमुख कमल देव गिरि एवं गिरिराज सेना के सदस्यों ने भी शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा के निवास स्थान पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर गिरिराज सेना के मनोज जिंदल, हरिराम शर्मा, किशोर गोस्वामी, दीपक गुप्ता, मिथुन बाग, सुशील पाडिया, एसपी लत्ता, संपा एलिस राजू, सुभद्रा मुखी, सज्जन देवी, तुषार नंद, मनोज साहू, सन्नी गोप, मेघनाथ लोहार, रोहन, संजय दास, अमरनाथ साव, सागर साव, चमन लाल, राजकुमार सोनी, सुमित पोद्दार, राजेश्वर पांडेय, अभिषेक पोद्दार आदि सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी