जैंतगढ़ साप्ताहिक हाट से दिन-दहाड़े युवक का अपहरण, बुरी तरह पीटकर छोड़ा
ओडिशा सीमा से सटे पश्चिमी सिंहभूम के जैंतगढ़ साप्ताहिक हाट से दिन-दहाड़े एक युवक को चार-पांच अज्ञात लोग भुजली की नोक पर जबरन एक बोलेरो गाड़ी में अपहरण कर ले गए।
संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : ओडिशा सीमा से सटे पश्चिमी सिंहभूम के जैंतगढ़ साप्ताहिक हाट से दिन-दहाड़े एक युवक को चार-पांच अज्ञात लोग भुजली की नोक पर जबरन एक बोलेरो गाड़ी में अपहरण कर ले गए। इसके बाद सभी एकांत स्थान पर ले जाकर जमकर पिटाई करने के बाद घायल युवक को छोड़ कर भाग गए। घटना दिन के 11 के बजे की है। इस पूरी घटना को घटनास्थल के पास अवस्थित एक घर की छत से कुछ महिलाओं ने इस पूरी वारदात को मोबाइल में शूट कर लिया। पुलिस वीडियो की मदद से अपराधियों की पहचान कर रही है। दलपोसी गांव निवासी युवक दिलीप नायक अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। जहां ले जाकर मारपीट की गई, वहां पहले से ही चार लोग और मौजूद थे। इसे पता चलता है घटना को सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है। घायल दिलीप का चंपुआ अस्पताल में इलाज कराया गया है। मामले की प्राथमिकी अभी तक दर्ज नहीं हुई है। दिलीप एफआईआर करने को तैयार नहीं है। वह भय के मारे लोगों से भी नहीं मिल रहा है। जगन्नथपुर थाना की पुलिस से पूछने पर बताया की घटना की सूचना मिलते पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की। इसके बाद आसपास के इलाके में दबिश दी तो संदिग्ध बोलेरो मिल गयी। बोलेरो जब्त कर थाना में रखी गयी है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक थाना में किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है। पुलिस अपने स्तर से अनुसंधान कर रही है। दिलीप भी आपराधिक चरित्र का बताया जा रहा है। प्रथम ²ष्टया मामला आपसी रंजिश का लगता है।