टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को कारगिल विजय दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। स्कूली शिक्षकों ने वीर अमर शहीदों को नमन कर उन्हें याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:48 PM (IST)
टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस
टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को कारगिल विजय दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। स्कूली शिक्षकों ने वीर अमर शहीदों को नमन कर उन्हें याद किया। स्कूल के प्राचार्य प्रशांत भुइंया ने बताया कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। हिदुस्तान में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था, जो लगभग 60 दिनों तक चलने के बाद 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु मनाया जाता है। सामाजिक विज्ञान के शिक्षक डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने बताया कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद भी कई दिन सैन्य संघर्ष होता रहा। इतिहास के मुताबिक दोनों देशों द्वारा परमाणु परीक्षण के कारण तनाव और बढ़ गया था। स्थिति को शांत करने के लिए दोनों देशों ने फरवरी 1999 में लाहौर में घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसमें कश्मीर मुद्दे को द्विपक्षीय वार्ता द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से हल करने का वादा किया गया था। लेकिन पाकिस्तान अपने सैनिकों और अ‌र्द्ध-सैनिक बलों को छिपाकर नियंत्रण रेखा के पार भेजने लगा। इस घुसपैठ का नाम ऑपरेशन बंद रखा। इसका मुख्य उद्देश्य कश्मीर और लद्दाख के बीच की कड़ी को तोड़ना और भारतीय सेना को सियाचिन ग्लेशियर से हटाना था। यह युद्ध आधिकारिक रूप से 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ। युद्ध के दौरान 550 सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया और 1400 के करीब घायल हुए थे। कार्यक्रम में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम का समापन संस्कृत शिक्षक सुरेश पंडा के द्वारा शांति पाठ गाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सीसीए प्रभारी देवेंद्र कुमार देव ने किया।

chat bot
आपका साथी