75 दिन बाद चाईबासा जेल से बाहर आए झामुमो विधायक शशिभूषण सामड

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर (पश्चिम सिंहभूम) : पांच जुलाई को झामुमो के झारखंड बंद के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंचल कालोनी के शिक्षक को थप्पड़ माने के आरोप में जेल में बंद विधायक 75 दिन बाद रिहा हुए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 12:58 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 12:58 AM (IST)
75 दिन बाद चाईबासा जेल से बाहर आए झामुमो विधायक शशिभूषण सामड
75 दिन बाद चाईबासा जेल से बाहर आए झामुमो विधायक शशिभूषण सामड

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर (पश्चिम सिंहभूम) : पांच जुलाई को झामुमो के झारखंड बंद के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंचल कालोनी के दिव्यांग सहायक शिक्षक को थप्पड़ मारने के आरोप में जेल में बंद चक्रधरपुर के विधायक शशिभूषण सामड 75 दिन बाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मंगलवार की शाम चाईबासा जेल से बाहर निकले।

बताते चलें कि भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में झारखंड बंद बुलाया गया था। इस दौरान स्कूल खुला देखकर विधायक वहां पहुंच गए। यहां दिव्यांग शिक्षक से बहस के बाद विधायक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले में विधायक का कहना था कि शिक्षक उनसे बैठे-बैठे ही बात कर रहे थे। इस पर नाराज होकर उन्होंने कंधे से पकड़कर उन्हें खड़ा कर दिया और छोड़ दिया। इस पर शिक्षक गिर पड़े। बाद में पता चला कि वे दिव्यांग हैं। शिक्षक की प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में जिला न्यायालय से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। गत गुरुवार को उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिली थी।

रिहा होकर यहां आने पर उन्होंने सर्वप्रथम ब्लाक कार्यालय के समक्ष बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से गाजे बाजे के साथ पैदल ही कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ नगर के मुख्य मार्ग से पवन चौक पहुंचे।

---

chat bot
आपका साथी