झारखंड स्थापना दिवस हमारे लिए गौरव का दिन : जोबा मांझी

झारखंड स्थापना दिवस हमारे लिए गौरव का दिन है। झारखंड विकास की पटरी पर आगे बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 08:14 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 08:14 PM (IST)
झारखंड स्थापना दिवस हमारे लिए गौरव का दिन : जोबा मांझी
झारखंड स्थापना दिवस हमारे लिए गौरव का दिन : जोबा मांझी

जासं, चाईबासा : झारखंड स्थापना दिवस हमारे लिए गौरव का दिन है। झारखंड विकास की पटरी पर आगे बढ़ रहा है। यह बातें चाईबासा में बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी ने कही। उन्होंने कहा कि झारखंड लगातार विकास कर रहा है। वर्तमान समय में हेमंत सरकार एक लक्ष्य के साथ राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर झारखंड समृद्धि की नई ऊंचाई को छूने के लिए तैयार है। मंत्री ने कहा कि भगवान बिरुवा मुंडा ने जिस मकसद से अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान किया था। उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए हम सभी को मिलकर विकास की गति को तेज करना है। जिससे झारखंड पूरे देश में विकास के पथ पर पहले स्थान पर पहुंच सके। वहीं उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस पर जिले वासियों को बधाई देते हैं। झारखंड 20 साल में कई उतार चढ़ाव के साथ आगे बढ़ा है। राज्य और जिले के विकास के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने की जरुरत है। जिला प्रशासन विकास के लिए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। जिससे लाभार्थियों को उनका हक मिल सके, जो सरकार ने उनके लिए तय किया है। इससे पूर्व डीसी, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, डीडीसी संदीप बक्शी, अपर उपायुक्त, जिला उपसमाहर्ता, एसडीओ समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

-

शहीद स्मारक में बकरे की बलि देकर शहीदों को किया नमन

जासं, चाईबासा : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर चाईबासा के शहीद चौक पर स्थित शहीद स्मारक में बकरे की बलि देकर शहीदों को नमन किया गया। इससे पूर्व झारखंड सरकार की मंत्री जोबा मांझी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे..की नारेबाजी की गई। इस मौके पर मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि हमारे पूर्वजों की शहादत बेकार नहीं गई, जिसकी बदौलत हमें झारखंड का अलग दर्जा मिला। झारखंड अलग राज्य बनाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी कुर्बानी दी, तभी हम सभी को इसका हक मिला है। इसके साथ ही झारखंड अलग राज्य के दौरान आंदोलनकारियों को सरकार चिह्नित कर रही है, उनके परिजनों को सम्मान दिया जाएगा। मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, आसमान सुंडी, अमित जायसवाल, सोनाराम देवगम, बाबू अहमद, दयानंद मालुवा, जयकिशन सलबुनिया आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी