लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने से संस्कार आवश्य मिलेगी : अजीत प्रकाश गुप्ता

बड़ाजामदा वेल्डन फ्यूचर एकेडमी इंगलिश स्कूल सहायक शिक्षक अजित प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मनुष्य को एक निर्धारित लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना चाहिए। निश्चित लक्ष्य से ही मंजिल मिल सकती है। अनिश्चितता के बिना मंजिल हासिल कर पाना संभव नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:23 AM (IST)
लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने से संस्कार आवश्य मिलेगी : अजीत प्रकाश गुप्ता
लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने से संस्कार आवश्य मिलेगी : अजीत प्रकाश गुप्ता

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : बड़ाजामदा वेल्डन फ्यूचर एकेडमी इंगलिश स्कूल सहायक शिक्षक अजित प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मनुष्य को एक निर्धारित लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना चाहिए। निश्चित लक्ष्य से ही मंजिल मिल सकती है। अनिश्चितता के बिना मंजिल हासिल कर पाना संभव नहीं है। वे शनिवार को दैनिक जागरण की ओर से आयोजित संस्कारशाला अभियान के दौरान 8 वीं कक्षा के छात्रों को संस्कार से संबंधित विषय की जानकारी दे रहे थे। संस्कार सीखने के लिए कोई उम्र या समय का बंधन नहीं है। बचपन से लेकर किसी भी आयु वाले को संस्कार की जानकारी होनी चाहिए। केवल पढ़ लिख लेने से कोई संस्कारवान नहीं हो जाता है। बड़ों से अच्छे गुणों को जीवन में उतार लेना चाहिए। जिससे आगे चलकर उसे व्यवहार में लाना ही तो संस्कार कहलाता है। कहा जा सकता है कि घमंड अहंकार की जननी है। इससे मनुष्य को सदैव बचकर रहना चाहिए। यही घमंड आगे चलकर उनके नाश का कारण बन जाता है। त्रेता युग में लंकापति रावण की जो दशा हुई थी। इसके लिए मनुष्य जीवन में व्यवहार के साथ संस्कार होना श्रेष्कर है।

chat bot
आपका साथी