भारत एक महाद्विपीय विशेषताओं वाला देश : जटाशंकर पांडेय

स्वदेशी जागरण मंच चाईबासा की बैठक स्थानीय जुबली पार्क कैफेटेरिया में सोमवार को हुई। बैठक में जमशेदपुर से आए जटाशंकर पांडेय ने कहा कि भारत एक महाद्विपीय विशेषताओं वाला देश है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:06 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:06 PM (IST)
भारत एक महाद्विपीय विशेषताओं वाला देश : जटाशंकर पांडेय
भारत एक महाद्विपीय विशेषताओं वाला देश : जटाशंकर पांडेय

जागरण संवाददाता, चाईबासा : स्वदेशी जागरण मंच चाईबासा की बैठक स्थानीय जुबली पार्क कैफेटेरिया में सोमवार को हुई। बैठक में जमशेदपुर से आए जटाशंकर पांडेय ने कहा कि भारत एक महाद्विपीय विशेषताओं वाला देश है। यूरोप के 50 देश एवं लेटिन अमेरिका के 26 देशों यानी कि दुनिया के 76 देशों के बराबर की जनसंख्या के बराबर भारत की जनसंख्या है। यद्यपि भारत के पास विश्व भूमि का मात्र 2.4 प्रतिशत हिस्सा ही है फिर भी भारत के पास विश्व की सर्वाधिक (18 करोड़ हेक्टेयर) कृषि योग्य भूमि है। विविध जलवायु क्षेत्र समृद्ध वनस्पति एवं गुणवत्ता पूर्ण बीज भारत में हैं। दुनिया के 20 प्रतिशत युवा भारत में हैं। इनका ठीक से संयोजन हो जाए तो भारत विश्व की दो तिहाई जनसंख्या को अच्छे खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवा सकता है। दुनिया स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों की खोज में है। देशों की अपनी घरेलू खपत के अलावा विश्व में कृषि उत्पादों का निर्यात बिल 140 लाख करोड़ रुपये का है। भारत की हिस्सेदारी इसमें 3 लाख करोड़ रुपये की है। इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। विश्व के सर्वाधिक (6.25 करोड़) लघु मध्यम उद्यम भारत में हैं। इसके बावजूद विश्व मैनुफैक्चरिग में भारत का हिस्सा 3 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में भी भारी संभावनाएं हैं। बैठक में बंदे शंकर, जेएम राजू, डा. अनिल राय, विभाग संयोजक राजकुमार शाह, जमशेदपुर महानगर के संयोजिका राजपति देवी, रामानंद, कौशल, पंकज कुमार, सरायकेला के जिला संयोजक रमेश कुमार, प्रमोद राय, चाईबासा से पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम, प्रताप कटिहार, शशिकांत ठाकुर, रितेश कुमार उर्फ पिटू मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी