झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो हो व मुंडा समाज को मिलेगी प्राथमिकता : रघुवर दास

राज्य में राजनीतिक उठापटक और वर्तमान स्थिति के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने साफ लफ्जो में कह दिया है कि यदि राज्य में वर्तमान समय उनकी सरकार बनती है तो हो समुदाय और मुंडा समाज को प्राथमिकता दी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 08:20 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:20 PM (IST)
झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो हो व मुंडा समाज को मिलेगी प्राथमिकता : रघुवर दास
झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो हो व मुंडा समाज को मिलेगी प्राथमिकता : रघुवर दास

संवाद सहयोगी, चाईबासा : राज्य में राजनीतिक उठापटक और वर्तमान स्थिति के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने साफ लफ्जो में कह दिया है कि यदि राज्य में वर्तमान समय उनकी सरकार बनती है तो हो समुदाय और मुंडा समाज को प्राथमिकता दी जाएगी। रघुवर दास ने सत्ता रूढ़ दल पर आरोप लगाते हुये यह कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट मचा कर रखी है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा खनिज संपदा का दोहन कर रहे हैं। अपने एक दिवसीय दौरे पर चाईबासा पहुंचे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कई और भी आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे को लेकर उन्होंने यह संकेत दिया है कि महागठबन्ध में सब कुछ ठीक नही चल रहा है। ऐसे में अगर सरकार बनाने का अवसर भाजपा को मिलता है तो हम हो समाज और मुंडा समाज को पहली प्राथमिकता देंगे। दास ने पत्रकारों से बात करते हुए यह भी संकेत दिया है कि राज्य के सभी सांसद, विधायक के सुर मिल गए हैं। जल्द ही एक बड़ा बदलाव हो सकता है। हम नहीं कह रहे बल्कि सत्तारूढ़ दल के विधायक भी यह आरोप सरकार पर लगा रहे हैं कि संथाल परगना कोल्हान प्रमंडल आदि क्षेत्रों में खनिज संपदा का दोहन हो रहा है। इस सरकार ने अपने पुराने इतिहास को दोहराने का काम किया है। जिस तरह इनकी पिछली सरकार में एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बना कर लूट भ्रष्टाचार किया और दिल्ली दरबार में पैसे पहुंचाया गया वैसा ही खेल फिर से किया जा रहा है । उन्होंने मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर भी आरोप लगाया है कि वह हिसाब किताब देने दिल्ली गए हैं।

chat bot
आपका साथी