मानकी-मुंडाओं को हकुकनामा के बारे में हो पूरी जानकारी : गणेश पिगुवा

मानकी-मुंडा संघ कोल्हान-पोड़ाहाट केंद्रीय समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को मंगलाहाट परिसर स्थित संघ के रेस्ट हाउस विश्रामागार में केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिगुवा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 07:00 PM (IST)
मानकी-मुंडाओं को हकुकनामा के बारे में हो पूरी जानकारी : गणेश पिगुवा
मानकी-मुंडाओं को हकुकनामा के बारे में हो पूरी जानकारी : गणेश पिगुवा

जागरण संवाददाता, चाईबासा : मानकी-मुंडा संघ कोल्हान-पोड़ाहाट केंद्रीय समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को मंगलाहाट परिसर स्थित संघ के रेस्ट हाउस विश्रामागार में केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिगुवा की अध्यक्षता में हुई। मौके पर पिगुवा ने कहा कि वर्तमान समय में सभी मानकी-मुंडा को अपने-अपने हकुकनामा के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। साथ ही विल्किंशन नियम भी जानना होगा, तभी गांव के ग्रामीणों को सही रास्ता दिखा सकेंगे और सही मायनों में विकास होगा एवं शांति-व्यवस्था बहाल रहेगी। इसलिए इस पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने के लिए संघ जल्द ही कोल्हान-पोड़ाहाट के गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें अनुभवी एवं जानकार अधिवक्ताओं की भी मदद ली जाएगी। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अंतु हेंब्रम ने कहा कि मानकी-मुंडा की समस्याओं के समाधान करने पर संघ को पहल करने की अति आवश्यकता है। साथ ही रिक्त पड़े पदों पर जल्द ही मानकी एवं मुंडा की बहाली की जाएगी। दुम्बीसाई के मानकी दलपत देवगम ने मानकी-मुंडा को सशक्त और मजबूत करने के लिए एक खास रूप-रेखा के तहत कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया। बैठक में जोहन भुईयां, जमदार लागुरी, रंजीत बोदरा, धनुर्जय देवगम, गोविद पुरती, रामेश्वर बोदरा, रामेश्वर सिंह कुंटिया, सनातन सिद्धू सहित मानकी-मुंडा व डाकुवा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी