मनुष्य को शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वस्थ होना चाहिए : डॉ. जगन्नाथ

टाटा कॉलेज के बिरसा मेमोरियल हॉल में शुक्रवार को एनसीसी स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पर्सनल हाइजिन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 09:32 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:19 AM (IST)
मनुष्य को शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वस्थ होना चाहिए : डॉ. जगन्नाथ
मनुष्य को शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वस्थ होना चाहिए : डॉ. जगन्नाथ

जासं, चाईबासा : टाटा कॉलेज के बिरसा मेमोरियल हॉल में शुक्रवार को एनसीसी स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पर्सनल हाइजिन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम उपस्थित थे। मौके पर उन्होंने कहा कि मनुष्य को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक सभी रूपों में स्वस्थ होना चाहिए। इसके लिए रोजाना सुबह मार्निग वॉक तो सभी को करना चाहिए। अगर समय की कमी है तो कुछ ही देर के लिए व्यायाम करना चाहिए। इससे मनुष्य का जीवन पूरी तरह से स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कस्तूरी बोयपाई ने की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकांश एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जगदीश प्रसाद ने किया।

chat bot
आपका साथी