टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय को उत्क्रमित करने की कवायद शुरू

झारखंड राज्य में छह मध्य विद्यालय को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनाया जाएगा। इसी में पश्चिम सिंहभूम जिला के टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय को भी उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनाने को लेकर झारखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पास प्रस्ताव भेजा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:55 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:55 PM (IST)
टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय को उत्क्रमित करने की कवायद शुरू
टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय को उत्क्रमित करने की कवायद शुरू

जागरण संवाददाता, चाईबासा : झारखंड राज्य में छह मध्य विद्यालय को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनाया जाएगा। इसी में पश्चिम सिंहभूम जिला के टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय को भी उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनाने को लेकर झारखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पास प्रस्ताव भेजा गया है। झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति सह चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा के पहल पर यह कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में बुधवार को शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरडीडीई नारायण प्रसाद विश्वास ने कहा कि टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनाने को लेकर प्रस्ताव भेजने पर सहमति प्रदान कर दी गई है। उच्च विद्यालय में प्रोन्नति होने से पोषक क्षेत्र में आने वाले बच्चों को इससे काफी लाभ होगा। बच्चों की पढ़ाई, लाइब्रेरी , भवन समेत अन्य चीजों का लाभ पोषक क्षेत्र में आने वाले बच्चों को मिलेगा। उस क्षेत्र में आबादी काफी अधिक है और एक भी उच्च विद्यालय नहीं होने के कारण बच्चों को शहर में आकर पढ़ाई करना पड़ता था। जिसके लिए उन्हें 3 से 4 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। इसको देखते हुए सदर विधायक ने एक प्रस्ताव दिया। इसपर विचार-विमर्श करते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को उत्क्रमित करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। वहां से सहमति आते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी