चाईबासा में साइन इंग्लिश पुस्तिका का विमोचन

संत विवेका इंग्लिश मीडियम स्कूल के संस्थापक सह निदेशक राम अवतार अग्रवाल द्वारा लिखित साइन इंग्लिश नामक पुस्तक का विमोचन रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य हरिलाल राठौर ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:37 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 07:37 PM (IST)
चाईबासा में साइन इंग्लिश पुस्तिका का विमोचन
चाईबासा में साइन इंग्लिश पुस्तिका का विमोचन

जासं, चाईबासा : संत विवेका इंग्लिश मीडियम स्कूल के संस्थापक सह निदेशक राम अवतार अग्रवाल द्वारा लिखित साइन इंग्लिश नामक पुस्तक का विमोचन रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य हरिलाल राठौर ने किया। पुस्तक विमोचन करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुस्तिका विशेषकर छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी सीखने में मददगार होगी। यह चाईबासा के लिए गौरव की बात है कि एक लाभप्रद सुंदर पुस्तक इस शहर से निकाला गया है। उन्होंने राम अवतार अग्रवाल को बधाई देते हुए आगे भी प्रयास जारी रखने की बात कही। राम अवतार अग्रवाल रोटरी क्लब के सदस्य है। इसलिए रोटरी क्लब के लिए भी गर्व की बात है। मौके पर रोटेरियन मदन मोहन दरीपा, निरंजन प्रसाद, घनश्याम गागराई, मदन मोहन गुप्ता, डॉ. वीणा मुंधड़ा, सुशील मुंडा, पीके राम सहित बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी