दीपक बिरुवा ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

चाईबासा विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी दीपक बिरुवा ने शुक्रवार को डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 08:43 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 08:43 PM (IST)
दीपक बिरुवा ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क
दीपक बिरुवा ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

जासं, चाईबासा : चाईबासा विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी दीपक बिरुवा ने शुक्रवार को डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मिलकर मतदान करने की अपील की। प्रत्याशी दीपक बिरुवा के साथ झामुमो केंद्रीय महासचिव सह चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ठाकुर उपस्थित थे। इस दौरान दीपक बिरुवा चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक, छोटा नीमडीह, बड़ा नीमडीह, सदर बाजार, गांधीटोला, यूरोपियन क्वार्टर, बड़ीबाजार सहित अन्य मुहल्लों में मतदाताओं से मिले और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके अलावा दीपक ने ग्रामीण क्षेत्र में आयता, डोंकासाई, पुरनिया, डोबरोसाई, तिरिलबूटा, टेकासाई, सुपलसाई, बासाटोंटो, डिलियामिर्चा गांव में भी जनसंपर्क किया।

chat bot
आपका साथी