गोष्ठी में ग्रामसभा व पेशा कानून पर चर्चा

विश्व आदिवासी दिवस पर मनोहरपुर प्रखंड के नंदपुर डोंगाकटा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आदिवासियों की भाषा परंपरा संस्कृत अर्थव्यवस्था बाजार व व्यवसाय के साथ साथ ग्रामसभा और पेशा कानून पर विस्तार से चर्चा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 10:34 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 10:34 PM (IST)
गोष्ठी में ग्रामसभा व पेशा कानून पर चर्चा
गोष्ठी में ग्रामसभा व पेशा कानून पर चर्चा

संसू, मनोहरपुर : विश्व आदिवासी दिवस पर मनोहरपुर प्रखंड के नंदपुर डोंगाकटा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आदिवासियों की भाषा, परंपरा, संस्कृत, अर्थव्यवस्था, बाजार व व्यवसाय के साथ साथ ग्रामसभा और पेशा कानून पर विस्तार से चर्चा हुई। गोष्ठी में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार विस्तार रूप से रखा। गोष्ठी बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी जेजेबी तिर्की ने कहा कि आदिवासी समाज में नशापान एक बीमारी है। इसमें युवा वर्ग बहक रहे है। समाज का विकास के लिए यह बाधक बन हुआ है। नशापान से परहेज करने की जरूरत है। आदिवासियों को पेशा कानून व ग्राम सभा की जानकारी देते हुए कहा कि 1996 का पेशा कानून ग्राम सभा का अधिकार आदिवासियों का अधिकार सुरक्षा के लिए ग्राम सभा की बड़ी शक्ति है। ग्राम सभा की शक्तियों को सभी को जानना चाहिए। ग्राम सभा सशक्त होगी तो गांव का विकास होगा। ग्राम सभा को लेकर खास कर आदिवासी भाइयों को जागरूक करने की जरूरत है। गोष्ठी में सरोजनी बाजराय, वाल्टर डांग,सेजन भुइयां,सामुएल टोप्पो,व अंजू तिर्की ने भी अपने अपने विचार रखे।

-----------

लोढ़ाई में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

संसू, सोनुवा : झारखंड आंदोलनकारी मंच और आजसू पार्टी द्वारा संयुक्त रूप से गुदड़ी प्रखंड के लोढ़ाई में सोमवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी मंच के जिला संयोजक सह आजसू नेता बिरसा मुंडा के नेतृत्व में लोगों ने बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर आदिवासी मुंडा पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य किया गया। मौके पर पाण्डु सुरीन, सुखलाल बरजो, डोबो बरजो, नंदलाल चाम्पिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

-----------

chat bot
आपका साथी