बेंगलुरु से जगन्नाथपुर पहुंचा श्रमिकों का शव, गांव में मातम का माहौल

दम घुटने से कर्नाटक के बेंगलुरु में मृत झारखंड और ओडिशा राज्य के तीनों प्रवासी मजदूरों का शव शुक्रवार सुबह पैतृक गांव तीन एंबुलेंस से पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 09:36 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:17 AM (IST)
बेंगलुरु से जगन्नाथपुर पहुंचा श्रमिकों का शव, गांव में मातम का माहौल
बेंगलुरु से जगन्नाथपुर पहुंचा श्रमिकों का शव, गांव में मातम का माहौल

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : दम घुटने से कर्नाटक के बेंगलुरु में मृत झारखंड और ओडिशा राज्य के तीनों प्रवासी मजदूरों का शव शुक्रवार सुबह पैतृक गांव तीन एंबुलेंस से पहुंचा। एंबुलेंस गांव में मृतकों के परिवार के आंगन में खड़े होते ही परिजन और उनके सगे संबंधियों की करुणा भरी आवाज से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक राम बुड़िऊली और पवन कुंकल पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत छोटामहुलडीहा के टोपापी टोला के निवासी थे। जबकि एक अन्य मृतक ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित थर्मल गांव का बिरसा बिरुवा नामक युवक था। तीनों की मौत रसोई गैस रिसाव के बाद दम घुटने से एक ही कमरे में रात को सोए रहने के दौरान हो जाने की सूचना आई थी। मेट्रो नामक कंपनी में ये तीनों मजदूरी का काम करते थे। कंपनी के ठेकेदार ने 12 अगस्त की शाम चार बजे शवों का पोस्टमार्टम करा तीन अलग-अलग एंबुलेंस में मृतक के गांव गुरुवार को रवाना किया था। साथ ही कंपनी ठेकेदार ने मृतक के परिजनों को शव का दाह संस्कार तथा क्रियाकर्म के लिए फिलहाल 25-25 हजार रुपये का सहयोग भी शव लेकर आने वाले गांव के ही युवकों के हाथों भेजवाया है।

chat bot
आपका साथी