नाबालिग के साथ 50 वर्षीय वृद्ध ने किया दुष्कर्म, गया जेल

मुफस्सिल थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपी 50 वर्षीय डेविड कुदादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 08:40 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 08:40 PM (IST)
नाबालिग के साथ 50 वर्षीय वृद्ध ने किया दुष्कर्म, गया जेल
नाबालिग के साथ 50 वर्षीय वृद्ध ने किया दुष्कर्म, गया जेल

संवाद सहयोगी, चाईबासा : मुफस्सिल थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपी 50 वर्षीय डेविड कुदादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने मुफस्सिल थाना में बुजुर्ग के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गांव में मागे परब चल रहा था। शनिवार की रात लड़की मागे आखड़ा में नाच गाकर घर आई और चापाकल में मुंह धोने के लिए चली गई। इस क्रम में डेविड कुदादा ने लड़की को अकेले देख पकड़ लिया और एक घर में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीण मुंडा को घटना की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने आरोपी वृद्ध को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुफस्सिल थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी