मंझारी में शादीशुदा युवकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

मंझारी थाना क्षेत्र के टेंगरा में सोमवार की शाम शादीशुदा दो युवकों ने एक 19 वर्षीय महिला को उठाकर झाड़ियों के पीछे ले जाकर बारी-बारी से उससे दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 08:45 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 08:45 PM (IST)
मंझारी में शादीशुदा युवकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म
मंझारी में शादीशुदा युवकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, चाईबासा : मंझारी थाना क्षेत्र के टेंगरा में सोमवार की शाम शादीशुदा दो युवकों ने एक 19 वर्षीय महिला को उठाकर झाड़ियों के पीछे ले जाकर बारी-बारी से उससे दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गए। पीड़िता ने मंझारी थाना में मंगलवार को दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपितों में मुंडा बिरूवा और पिटू बिरूवा शामिल हैं। दोनों शादीशुदा हैं। मुंडा बिरूवा एक बच्चे का बाप तो दूसरे पिटू बिरूवा की पत्नी गर्भवती है। मंझारी थाना में दोनों दुष्कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पीड़िता को सदर अस्पताल लायी। जहां पर मेडिकल जांच के उपरांत इलाज के लिए पीडि़ता को भर्ती किया गया है। पीड़िता के अनुसार वह दिन भर मजदूरी करने के बाद शाम को गांव स्थित हडि़या गोदाम में हडि़या पीने चली गई थी। शाम को छह बजे हड़िया पीकर घर लौट रही थी। इसी क्रम में गांव के किनारे सुनसान स्थान पर घात लगाए दोनों युवकों ने महिला को पकड़ लिया और झाड़ियों की ओर उठाकर ले जा रहे थे। इस क्रम में महिला ने बदमाशों के चंगुल से बचने के लिए काफी संघर्ष किया। लेकिन दोनों युवकों ने महिला की लात-घूसों से पिटाई की और काबू मे करने के बाद मुंह दबाकर झाडि़यों के पीछे ले गये और बारी-बारी से दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गये। महिला ने घर आने के बाद अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मंगलवार को आरोपितों के खिलाफ पीडि़ता ने मंझारी थाना में दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश में लग गई है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति द्वारा सौतन लाने के बाद से वह अपने मायके वापस लौट कर माता पिता के साथ रह रही है।

chat bot
आपका साथी