नक्सली अनमोल दस्ते के सक्रिय सदस्य राजेंद्र को पुलिस ने दबोचा

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:27 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:17 AM (IST)
नक्सली अनमोल दस्ते के सक्रिय सदस्य राजेंद्र को पुलिस ने दबोचा
नक्सली अनमोल दस्ते के सक्रिय सदस्य राजेंद्र को पुलिस ने दबोचा

जागरण संवाददाता, चाईबासा : विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। गुरुवार को भी 16 वर्षों से फरार नक्सली अनमोल दा दस्ते के सक्रिय सदस्य राजेन्द्र मुंडा उर्फ राजेन्द्र नाग उर्फ वासिल अंथोनी नाग को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने कहा कि नक्सली राजेन्द्र मुंडा कई उग्रवादी कांड में संलिप्त था जो 16 वर्षों से फरार चल रहा था। वह कई नाम बदलकर नक्सल अभियान को चला रहा था। बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गिरफ्तारी से बचने के लिए एक नक्सली राजेन्द्र मुंडा अपने मूल गांव कादोडीह, थाना किरीबुरू को छोड़कर टेबो थाना के डारोम गांव में रह रहा है और पुन: दस्ता में जाने की फिराक में है। सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू के नेतृत्व में थाना प्रभारी किरीबुरू, थाना प्रभारी टेबो को शामिल करते हुए छापामारी दल अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए डारोम गांव पहुंची एवं निशानदेही घर के आस- पास घेराबंदी करते हुए सतर्कता पूर्वक आरोपित को गिरफ्तार किया एवं पूछताछ के लिए उसे किरीबुरू थाना लाया गया। पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि वर्ष 2002 में अनमोल दा के संपर्क में आकर कूरियर ब्वॉय के रूप में काम करना प्रारंभ किया। वह राशन पानी कपड़ा वर्दी इत्यादि अनमोल दा दस्ता को पहुंचाया करता था।

chat bot
आपका साथी