जेठ ने अपने साथी के साथ मिलकर की पुरनापानी में महिला की हत्या

पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र के पुरनपानी गांव के दियुरीसाई टोला में हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को मृतका के पति राजेश सुंडी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jun 2019 09:04 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jun 2019 06:42 AM (IST)
जेठ ने अपने साथी के साथ मिलकर की पुरनापानी में महिला की हत्या
जेठ ने अपने साथी के साथ मिलकर की पुरनापानी में महिला की हत्या

संवाद सूत्र, झींकपानी : पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र के पुरनपानी गांव के दियुरीसाई टोला में हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को मृतका के पति राजेश सुंडी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। राजेश सुंडी ने पुलिस को बताया कि इस हत्याकांड को मेरे बड़े भाई सोनाराम सुंडी ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अंजाम दिया है। मेरा अपने बड़े भाई के साथ जमीन विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण सोनाराम सुंडी ने ही किसी अन्य के साथ मिलकर मेरी पत्नी माली सुंडी के साथ मारपीट की। उसे घर से जबरन उठाकर जंगल में ले जाकर हत्या कर दी है। सोनाराम सुंडी घटना को अंजाम देने के बाद से ही गांव से फरार है। मिली जानकारी के अनुसार सोनाराम सुंडी गांव में बदमाश किस्म के आदमी था। हर किसी से हमेशा लड़ते झगड़ते रहता था और मुफस्सिल थाना में मर्डर केस में फरार भी चल रहा है। पुलिस कई दिन से उसको खोजने के लिए गांव जाती थी मगर गांव में नहीं रहने के कारण हमेशा पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ता है।

राजेश सुंडी के बयान में दिख रहा विरोधाभास

राजेश सुंडी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि शनिवार की रात को वह दियुरीसाई में अपने घर में था। रात में करीब 12.20 बजे मेरे घर पर मेरा भाई सोनाराम सुंडी और एक अज्ञात व्यक्ति आया। मुझे जान से मारने की धमकी देकर मुझे घर में ही दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद मेरी पत्नी माली सुंडी से मारपीट की। इसके बाद पत्नी को बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। सुबह होने पर जब मैंने गांव में हल्ला किया तो लोगों ने आकर दरवाजा खोलकर मुझे बाहर निकाला। मैंने पत्नी की खोजबीन की तो वह घर पर नहीं मिली। बाद में गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक पलाश के पेड़ पर लटकती उसकी लाश मिली। मैं डरते हुए अपने घर लौट आया और मुंडा विपिन मुंडा को सारी जानकारी दी। आरोपित की पत्नी ने रविवार को दी थी यह जानकारी

रविवार को पोस्टमार्टम कराने चाईबासा सदर अस्पताल आई महिला मुन्नी सुंडी ने पत्रकारों को बताया था कि माली सुंडी का पति नौकरी करने ओडिशा के बड़बिल गया हुआ था। जिस समय अपराधी घर में घुसे उस समय पति घर पर नहीं था। माली और उसके तीन बच्चे ही घर पर थे। तीनों बच्चों ने रात में आकर माली के घर से गायब होने की सूचना दी। इसके बाद रात में ही हम लोगों ने माली की खोजबीन की। साथ ही उसके पति राजेश को फोन से पत्नी के लापता होने की जानकारी दी। रविवार की सुबह शव मिलने की जानकारी होने पर हम ही लोग पहुंची और पुलिस की मदद से शव को सदर अस्पताल लाई हैं। यहां बता दें कि मुन्नी सुंडी आरोपित सोनाराम सुंडी की पत्नी है।

chat bot
आपका साथी