पश्चिमी सिंहभूम में कोरोना से पांचवीं मौत, बड़ाजामदा की महिला ने तोड़ा दम

जागरण संवाददाता चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम में कोरोना वायरस के संक्रमण से रविवार को एक मि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:08 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 08:08 PM (IST)
पश्चिमी सिंहभूम में कोरोना से पांचवीं मौत, बड़ाजामदा की महिला ने तोड़ा दम
पश्चिमी सिंहभूम में कोरोना से पांचवीं मौत, बड़ाजामदा की महिला ने तोड़ा दम

जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में कोरोना वायरस के संक्रमण से रविवार को एक महिला की मौत हो गई। महिला बड़ाजामदा में रतनलाल पेट्रोल पंप के पास की रहने वाली थी। रविवार को नोवामुंडी के टाटा स्टील अस्पताल में रेपीड टेस्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे टाटा मेन हॉस्पिटल भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच उसकी मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 55 साल थी। फिलहाल शव को अस्पताल के शीत गृह में रखा गया है। परिजनों ने बताया कि वह दमा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से ग्रस्त थी। तीन दिन पहले परिजन उसे बड़ाजामदा स्थित एक क्लिनिक में दवा कराने के बाद घर ले गए थे। घर में उसकी गंभीर होते देख उसे चिकित्सा के लिए किरीबुरू सेल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महिला को जांच किए बिना घर लौटा दिया। फिर उसे जोड़ा और जमशेदपुर के टीएमएच तक इलाज के लिए ले गए थे। परंतु कहीं भी उसे भर्ती नहीं लिया गया। रविवार को उसे नोवामुंडी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सबसे पहले उसका रैपिड टेस्ट किया तो कोरोना पॉजिटिव निकल गई। मृतका के तीन बेटे व तीन बेटियां है। पश्चिमी सिंहभूम में कोरोना संक्रमण के कारण यह पांचवीं मौत है। इनमें तीन महिला व दो पुरुष शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी