सेल की बोलानी खदान में कार्यरत ठेका श्रमिक की मौत, हंगामा

संवाद सूत्र बड़बिल क्योंझर जिला के जोड़ा खनिज अंचल में झारखंड राज्य सीमा पर स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) की बोलानी लौह खदान में बुधवार को एक ठेका श्रमिक 46 वर्षीय बोलानी थाना अंतर्गत गुरुद्वारा हाटिग निवासी तपन बनर्जी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 11:37 PM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 11:37 PM (IST)
सेल की बोलानी खदान में कार्यरत ठेका श्रमिक की मौत, हंगामा
सेल की बोलानी खदान में कार्यरत ठेका श्रमिक की मौत, हंगामा

संवाद सूत्र, बड़बिल : क्योंझर जिला के जोड़ा खनिज अंचल में झारखंड राज्य सीमा पर स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) की बोलानी लौह खदान में बुधवार को एक ठेका श्रमिक 46 वर्षीय बोलानी थाना अंतर्गत गुरुद्वारा हाटिग निवासी तपन बनर्जी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक तपन बनर्जी लोडिग एरिया में विद्युत विभाग में लंप लोडिग क्षेत्र में ड्यूटी करने के समय सुबह नौ बजे अन्य कर्मचारी उनके पास पहुंचने पर तपन को अचेत अवस्था में पाया। घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने तपन को तुरंत बोलानी सेल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को स्थायी नियुक्ति देने के लिए अस्पताल में शव को रखकर अस्पताल के सामने धरना दिया और खनन व रेल परिवहन रोकने की मांग की। दूसरी ओर प्रकोष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने में विलम्ब और मांगों को पूरा करने में अक्षम होने से घटनास्थल पर तनाव देखा गया। स्थिति को भांपते हुए प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए। घटना को देखते हुए स्थानीय श्रमिक संघों, ठेका कर्मियों, विभिन्न राजनीतिक दलों और बोलानी विकास परिषद ने मृतक के परिवार एक सदस्य को खदान में स्थायी रोजगार देने की मांग की है। खदान अधिकारियों ने मांगों को पूरा करने में विलम्ब के कारण स्थानीय लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने अस्पताल के आपातकालीन गेट और बाहरी विभाग के गेट को कुछ देर के लिए बंद कर दिया था। समाचार लिखे जाने तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं होने से अस्पताल में घेराव जारी है।

chat bot
आपका साथी