कांग्रेसियों ने मनाया आदिवासी दिवस

मनोहरपुर प्रखंड कांग्रेस द्वारा रविवार को विश्व आदिवासी दिवस को लेकर समारोह का आयोजन मनोहरपुर के नाग भवन में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:27 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:20 AM (IST)
कांग्रेसियों ने मनाया आदिवासी दिवस
कांग्रेसियों ने मनाया आदिवासी दिवस

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड कांग्रेस द्वारा रविवार को विश्व आदिवासी दिवस को लेकर समारोह का आयोजन मनोहरपुर के नाग भवन में किया गया। इस दौरान नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर पूर्ति ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के साथ आज ही भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस है। युवा कांग्रेस के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को प्रेरित किया। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य अरुण नाग ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से आदिवासी हितों की बात करती रही है। मौके पर उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्शो पर चलने की बात कही। इसके अलावे आनंदपुर प्रखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विजय तिग्गा ने बीजेपी से भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून को वापस लेने, आदिवासियों का सरना धर्म कोर्ड, पेशा कानून लागू करने, पांचवीं अनुसची का पालन करने जैसी बातें कही। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण नाग, फूलचंद तोपनो, अशर्फी राय समेत के कई कार्यकर्ता

उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी