मुख्यमंत्री बोले, जहां जरूरत होगी वहां खोला जाएगा धान क्रय केंद्र

अपने खेत में उपजाए धान की बिक्री के लिए भी किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों की समस्या को देखते हुए चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा ने गुरुवार को विधानसभा में तारांकित प्रश्न में किसानों की समस्या रखते हुए पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 06:49 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 06:49 PM (IST)
मुख्यमंत्री बोले, जहां जरूरत होगी वहां खोला जाएगा धान क्रय केंद्र
मुख्यमंत्री बोले, जहां जरूरत होगी वहां खोला जाएगा धान क्रय केंद्र

जासं, चाईबासा : अपने खेत में उपजाए धान की बिक्री के लिए भी किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों की समस्या को देखते हुए चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा ने गुरुवार को विधानसभा में तारांकित प्रश्न में किसानों की समस्या रखते हुए पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की। इस मामले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लिया और संतोषजनक जवाब भी दिया। मुख्यमंत्री ने चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा को जवाब देते हुए कहा कि जहां जरूरत होगी, वहां धान क्रय केंद्र खोला जाएगा। इसमें विधायकों की भी राय ली जाएगी, ताकि परेशानी नहीं हो। चाईबासा विधायक ने कहा कि किसानों के पास सिचाई की असुविधा व संसाधनों की कमी और बेहाल मौसम की मार झेलते हुए भी यदि धान उपजा लेते हैं। ऐसे में उचित मूल्य पर बेचने में काफी दिक्कत होती है। इसी पीड़ा को देखकर उन्होंने विधानसभा में यह मामला उठाया। कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के प्रखंडों में प्रखंड स्तर पर ही धान क्रय केंद्र संचालित है। बिरुवा ने कहा कि पंचायत स्तर पर लैंपस संचालित नहीं होने के कारण किसानों को काफी दिक्कत होती है। बिरुवा के सवाल पर खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने बताया कि अब किसान जागरूक हो गए हैं और एमएसपी का फायदा उठाने को धान क्रय केंद्र में बेचना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में अधिक केंद्रों को खोलने की आवश्यकता है। विधायक ने पुन: प्रश्न किया कि क्या सरकार सरकारी प्रविधानों के अनुसार किसानों के हित में धान क्रय केंद्र खोलने की कार्यवाही पर विचार रखती है। इसपर विभाग द्वारा बताया गया कि जिला उपायुक्त को सरकार निर्देशित करेगी कि जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक कर पंजीकृत किसानों से धान अधिप्राप्ति हेतु नए केंद्र खोलने की कार्यवाही करें।

chat bot
आपका साथी