फेसबुक में प्यार कर हरियाणा के लड़के के साथ भागी चक्रधरपुर की लड़की

फेसबुक का बढता जाल और उसके जरिए हुई दोस्ती जो बदल जाती है प्यार में फिर सपनों की दुनिया और मिलने-मिलाने का सिलसिला शादी कर घर बसाने के सपने लेकिन हकीकत से बेपरवाह आज के युवा इस प्यार के चक्कर में पड़कर अपना भविष्य यहां तक की अपनी जिंदगी को भी खतरे में डाल दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 08:52 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 08:52 PM (IST)
फेसबुक में प्यार कर हरियाणा के लड़के के साथ भागी चक्रधरपुर की लड़की
फेसबुक में प्यार कर हरियाणा के लड़के के साथ भागी चक्रधरपुर की लड़की

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : फेसबुक का बढता जाल और उसके जरिए हुई दोस्ती, जो बदल जाती है प्यार में, फिर सपनों की दुनिया और मिलने-मिलाने का सिलसिला शादी कर घर बसाने के सपने, लेकिन हकीकत से बेपरवाह आज के युवा इस प्यार के चक्कर में पड़कर अपना भविष्य यहां तक की अपनी जिंदगी को भी खतरे में डाल दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चक्रधरपुर में घटित हुआ है। चक्रधरपुर झुमका मुहल्ला में रहने वाली एक 23 वर्षिय लड़की को हरियाणा के एक लड़के के साथ फेसबुक के माध्यम से प्यार हो गया। लड़की घरवालों को बिना बताए सोमवार की शाम लड़के के साथ घर छोड़ भाग गई। लड़की के परिजन घटना को लेकर चक्रधरपुर थाने में मामला दर्ज कराने गए थे। पर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ तो उन लोगों ने चक्रधरपुर के एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा के पास जाकर अपनी आपबीती बताई। एसडीपीओ के आदेश के बाद चक्रधरपुर थाने में मामला दर्ज हुआ है।

क्या है मामला

चक्रधरपुर के झुमका मोहल्ला की 23 वर्षीय लड़की हरियाणा के अंकित नामक युवक से फेसबुक पर प्यार कर बैठी। उन दोनों के बीच पिछले एक साल से बातचीत और चैटिग चल रही थी। सोमवार की शाम हरियाणा का अंकित तीन से चार लड़कों के साथ एक स्कार्पियो में चक्रधरपुर पहुंचा और लड़की को ले भागा। दो घंटे बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो लड़की की खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। लड़की के साथ कुछ गलत न हो

चक्रधरपुर की लड़की को हरियाणा के लड़के को लेकर भाग जाने से परिजनों को डर है, कि कहीं लड़की के साथ गलत नहीं हो जाए। परिजनों ने बताया कि लड़की का विवाह दिसंबर महीने में होना था। इस बीच लड़की भाग गई। इससे उनकी समाज मे काफी बेईज्जती होगी।

लड़की का मोबाइल हो रहा ट्रेस

लड़की के पास एक छोटा मोबाइल है। उसे पुलिस ट्रेस कर रही है। लेकिन वह मोबाइल चक्रधरपुर में ही स्विच ऑफ किया गया है। बताया जाता है कि लड़की एंड्रायड मोबाइल को छोड़ कर गई है। एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा ने बताया कि लड़की को भगाने का मामला आया है। टेक्निकल सेल जांच में जुटी है। मोबाइल चक्रधरपुर में ही स्विच ऑफ कर दिया है। उसके फेसबुक अकाउंट की भी जांच चल रही है। जल्द ही मामले का पता चल जाएगा।

chat bot
आपका साथी